Saturday , July 6 2024
Breaking News

बुध ने वृश्चिक राशि में किया प्रवेश, जानिए सभी राशियों पर क्या होगा इसका असर

Mercury Transit in Scorpio:भोपाल/  बुद्धि, बौद्धिकता, विद्या, लेखन शक्ति, पत्रकारिता, साहित्य आदि के कारक, ग्रहों में युवराज, चंद्र पुत्र बुध ग्रह ने शनिवार की सुबह सात बजे तुला राशि की यात्रा समाप्त करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। मां चामुंडा दरबार पुजारी पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि बुध अब वृश्चिक में गोचर रहेंगे। ये 17 दिसंबर दोपहर 11 बजकर 35 मिनट तक विराजमान रहेंगे। उसके बाद धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृश्चिक मंगल ग्रह की राशि है। इस राशि में बुध सहज नहीं रहेंगे, इसलिए देश-प्रदेश में अभी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ेंगे। ज्योतिषाचार्य विनोद रावत और पंडित सतीश शर्मा ने बताया कि कन्या व मिथुन राशि के स्वामी बुध के वृश्चिक में जाने पर बुधात्यि योग बन रहा है। बुध को व्यापार, सम्मान, यश, विश्लेषण का कारक ग्रह माना गया है। बुध ग्रह को बुद्धि का प्रदाता कहा गया है। बुध के लक्षण की बात करें तो यह व्यक्ति में बुद्धि, विवेक, हाजिर जवाबी का प्रतिनिधित्व करता है।

राशियों पर असर

  • मेष राशि : स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
  • वृषभ राशि : व्यापार की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा।
  • मिथुन राशि : अपनी सेहत का ध्यान रखें।
  • कर्क राशि : शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
  • सिंह राशि : माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
  • कन्या राशि : नारी शक्ति के लिए यह गोचर और अधिक फलकारक रहेगा।
  • तुला राशि : विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा।
  • वृश्चिक राशि : साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे।
  • धनु राशि : अधिक भागदौड़ रह सकती है।
  • मकर राशि : आमदनी में वृद्धि होगी।
  • कुंभ राशि : आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। पदोन्नति के मौके प्राप्त होंगे।
  • मीन राशि : भाग्योदय होने की संभावना है।

About rishi pandit

Check Also

मनी प्लांट वास्तु: धन और समृद्धि के लिए टिप्स

​मणि पौधे को धन देने वाला पौधा माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी मनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *