कटनी,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा खुर्द में सोमवार देर शाम कटनी नदी के किनारे पिकनिक मनाने के दौरान नहाने गए 5 बच्चों की गहरे पानी में डूब गए। खबर मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया गया। होमगार्ड और जबलपुर एसडीआरएफ की टीम बोट में सवार होकर नदी पर रेस्क्यू आपरेशन चला रही है। मंगलवार सुबह तक 5 बच्चों के शव निकाल लिए गए हैं। मौके पर कटनी तहसीलदार, एनकेजे थाना प्रभारी सहित अधिकारी और पुलिस मौजूद है। जिन बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया है उनके नाम आयुष, सूर्या विश्वकर्मा, महिपाल, साहिल और अनुज सोनी है। सोमवार रात करीब 8.30 बजे पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया था।
नदी में डूबे बच्चों के नाम
1 – महपाल सिंह ब्रजमोहन सिंह उम्र 15 साल छात्र नौवीं कक्षा
2 – साहिल चक्रवर्ती पिता शिवचरण चक्रवर्ती उम्र 15 वर्ष
3 . सूर्या विश्वकर्मा पिता सोने लाल उम्र 15
4 – आयुष विश्कर्मा पिता कमलेश विश्कर्मा उम्र 13 साल
5 – अनुज सोनी पिता मनोज सोनी उम्र 13 वर्ष
बच्चों के कपड़े नदी किनारे रखे मिली जिसके चलते उनके डूबने की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी घटना की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। टीम ने लगभग आधे घंटे पूर्व साहिल चक्रवर्ती नामक बालक का शव खोज निकाला था। प्रकाश की व्यवस्था कम होने के कारण रेस्क्यू आपरेशन में दिक्कत आई। ग्रामीणों ने बताया कि आयुष का जन्मदिन था और उसी के चलते बच्चे पिकनिक मनाने आये थे।