Friday , July 5 2024
Breaking News
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्म पत्नी साधना सिंह ने भी अपने पति की दीर्घायु की कामना को लेकर करवाचौथ का व्रत रखा. चाँद निकलने के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जल ग्रहण करवा कर पत्नी का उपवास तुड़वाया ।

Karwa Chauth : 2 साल बाद सामूहिक रूप से सुहागिन महिलाओं ने की पति की लंबी आयु की कामना

karva chauth 2022 after two years married women collectively wish for husbands long life: digi desk/BHN/ भोपाल/कोरोना के कारण दो साल बाद शहर में सार्वजनिक आयोजनों में सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ पर्व मनाया। कालोनियों, होटल, रेस्टोरेंट, सामुदायिक भवनों में आयोजित हुए करवाचौथ पर्व के कार्यक्रमों में महिलाओं ने चंद्रमा देखा। विधि-विधान से करवाचौथ कथा पढ़ी। पूजा-अर्चना की। चंद्रमा को अर्घ्‍य दिया। पति का आशीर्वाद लिया और पतियों के हाथों से पानी पीकर निर्जला व्रता खोला। सीएम श‍िवराज सिंह की अर्द्धांग‍िनी साधना सिंह ने भी चंद्रमा के दर्शन कर जल ग्रहण किया।

घर-घर करवाचौथ पर्व सुहागिन महिलाओं ने मनाया। कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी पर अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर करवाचौथ पूजन की। रात करीब 8:30 बजे आसमान में जैसे चंद्रमा की झलक दिखाई दी। महिलाओं ने चलनी की ओट से दर्शन कर अर्ध्य दिया और पूजा कर पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करना शुरू कर दी। फिर उसी छलनी से पतिदेव के दर्शन किए।

इसके बाद पति के हाथ से अन्न जल ग्रहण कर करवाचौथ का निर्जला व्रत खोला। पति की लंबी उम्र की कामना की। साथ ही सास-ससुर के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। घरों में भगवान गणेश, कर्तिकेय व चौथ माता की पूजा-अर्चना की। पूजन के साथ-साथ व्रतधारी महिलाओं ने सुहागिन महिलाओं को हल्दी कुमकुम लगाकर सुहाग की सामग्री भेंट की। अखंड सौभाग्य के लिए आशीर्वाद मांगा। शाम साढ़े सात बजे से उपवास करने वाली महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती दिखीं। इस दौरान बार-बार छतों पर जाकर चंद्रमा का उदय होने का इंतजार करतीन नजर आईं। सुहागिनों ने दुल्हन की तरह सजधज कर शिव-पार्वती और करवे की पूजा की। इस मौके पर उन्होंने पर्व से जुड़ी वीरावती की कथा भी सुनी। मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने विधि-विधान से करवाचौथ की पूजा की।

पंजाबी समाज की महिलाओं ने मनाया पर्व

एमपीनगर बोर्ड आफिस के एक होटल में पंजाबी समाज ने महिलाओं ने सार्वजनिक रूप से करवाचौथ पर्व मनाया। सज-धज की पंजाबी समाज की महिलाएं आईं। पूजा-अर्चना की। पतियों से आशीर्वाद लिया। करीब 200 महिलाओं को पंडित ने विधि-विधान से पूजा कराई। करवाचौथ की कथा सुनाई।

-कोटरा सुल्तानाबाद में हुई आतिशबाजी

सहज शिक्षा समाज कल्याण समिति ने कोटरा सुल्तानाबाद के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में करवाचौथ पर्व मनाया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व उनके पति शामिल हुए। महिलाओं ने चंद्रमा देखकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। पतियों को तिलक लगाया। उनकी लंबी आयु की कामना की। इससे पहले हवन किया गया। रंगा-रंग आतिशबाजी भी हुई। समिति के प्रमुख रमेश राठौर ने बताया कि कोरोना के कारण दो साल बाद सार्वजनिक कार्यक्रम रखा।

हुए सार्वजनिक कार्यक्रम

कुछ जगहों पर सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत टीला जमालपुरा के शीतला माता मंदिर,गुफा मंदिर,श्रीकृष्ण मंदिर तलैया। इसके अलावा राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र गौरीशंकर परिसर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ की पूजा-पाठ की। इसी तरह राठौर समाज की ओर से सामूहिक करवा चौथ पूजा-पाठ की गई। तो वहीं पूजन के बाद कई महिलाएं अपने परिजनों के साथ खाना-खाने के लिए होटलों में पहुंची। इसके चलते होटले के सामने लंबी-लंबी वाहनों की लाइन लग गई। 

About rishi pandit

Check Also

वास्तु टिप्स: सूर्यास्त के बाद कभी न करें इन पांच चीजों का दान

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में कभी भी कोई दुख न आए। भगवान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *