Wednesday , July 3 2024
Breaking News

MP Weather : बारिश का दौर थमा, दाे दिन में शुरू हाे सकती है मानसून की विदाई

MP Weather Update: digi desk/BHN/भाेपाल /वर्तमान में काेई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला कम हाे गया है। जिसके चलते मध्य प्रदेश में वर्षा का दौर लगभग थम गया है। गुरुवार काे मौसम शुष्क रहा। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक कहीं भी वर्षा रिकार्ड नहीं हुई। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक हवाओं का रुख भी अब बदलने लगा है। मप्र से दाे दिन में दक्षिण- पश्चिम मानसून की विदाई हाेने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर में काेई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख भी अब पश्चिमी, उत्तर–पश्चिमी हाेने लगा है। वातावरण से नमी तेजी से कम हाेने लगी है। इस वजह से बादल छंटने लगे हैं। आसमान साफ हाेने से जहां धूप निकलने लगी है, वहां अब रात के तापमान में धीरे–धीरे गिरावट भी दर्ज हाेने लगी है।

हालांकि पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ नमी मौजूद है। जिसके चलते शुक्रवार काे शहडाेल, रीवा, जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभागाें के जिलाें में कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश के शेेष जिलाें में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि तीन अक्टूबर काे पूरे चंबल संभाग के अलावा ग्वालियर एवं उज्जैन संभागाें के कुछ क्षेत्राें से दक्षिण – मानसून विदा हाे गया था, लेकिन बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने मानसून की विदाई का सिलसिला रूक गया था। शुक्ला के मुताबिक शनिवार काे राजस्थान में प्रति चक्रवात बनने के आसार हैं। इसके साथ ही एक बार फिर मानसून की विदाई शुरू हाेने लगेगी।

About rishi pandit

Check Also

MP: नर्सिंग घोटाले को लेकर भोपाल में 24 घंटे का सत्याग्रह, पटवारी भी हुए शामिल, सारंग के इस्तीफे की मांग

Madhya pradesh bhopal/mp news 24 hour satyagraha in bhopal regarding nursing scam jeetu patwari also …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *