Thursday , May 2 2024
Breaking News

Satna: दीपावली पर्व पर साधन विहीन लोंगो की मदद करने चलाये जायेंगे कार्यक्रम

राज्य आनंद संस्थान की विशेष पहल

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ राज्य आनंद संस्थान द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर ‘‘हर घर दिवाली अभियान-2022’’ के तहत ऐसे परिवारों का चयन किया जाएगा, जिनके पास समृद्धि पर्व दीपावली में कुछ नया करने या उत्साह से मनाने के आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें मदद कर आनंद का अनुभव कराया जाएगा। अध्यात्म विभाग के राज्य आनंद संस्थान के निर्देशों के अनुसार कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा सीईओ जिला पंचायत, निगमायुक्त सतना, सभी एसडीएम एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सहित अध्यात्म विभाग के नोडल अधिकारी को हर घर दिवाली अभियान-2022 के क्रियान्वयन के संबंध में निर्देश जारी किये हैं।
कलेक्टर ने बताया कि भारतीय समाज में आनंद और समृद्धि का त्योहार दीपावली हर कोई अपने सामर्थ्य के अनुसार मनाता है। कई परिवार इस त्योहार को संसाधनों कमी से मना नहीं पाते हैं। राज्य आनंद संस्थान ऐसे लोगों की मदद को प्रोत्साहित करता है। इस बार दीपावली ऐसा अवसर प्रदान कर रही है। शहरों के संसाधन विहीन बस्तियों में रहने वाले घरों में भी दीपावली का पर्व अच्छे से मने इसलिए इस वर्ष मदद का अभियान हर घर दिवाली के रूप में चलाया जाएगा। अभियान के तहत साधन विहीन लोंगो की मदद के कार्यक्रम बनाकर आनंदक, सहयोगी, क्लब के पदाधिकारी और व्यक्तिगत स्तर पर लोंगो से संपर्क कर ज्वाय ऑफ गिविंग का बेहतरीन अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

जिला सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति की बैठक 18 अक्टूबर को

अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार अधिनियम 1989 एवं अत्याचार निवारण नियम 1995 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति की बैठक कलेक्टर अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में 18 अक्टूबर 2022 को सायं 5 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित गई है। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण ने बताया कि बैठक में अधिनियम 1989 के अंतर्गत नियम 1995 के विभिन्न उपबंधों के तहत विभिन्न श्रेणी के प्रकरण स्वीकृत और भुगतान राशि, विभिन्न श्रेणी के पीड़ितो को स्वीकृत एवं भुगतान राशि, अधिनियम के उपबंधो के क्रियान्वयन के लिये जिम्मेदार अधिकारियों एवं अभिकरणों की भूमिका के संबंध में, विशेष न्यायालय में अधिनियम के अंतर्गत विचाराधीन एवं निराकृत मामलों एवं पुलिस में दर्ज प्रकरण और अनुसंधान में लंबित मामलों के संबंध में चर्चा की जायेगी।

सभी प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं की विकासखंड स्तरीय बैठक 16 अक्टूबर को

जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र सतना ने बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं तथा माध्यमिक शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त समस्त अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन में एकरुपता लाने विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक 16 अक्टूबर को तीन पालियों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एमएलबी सतना में आयोजित की जायेगी। इसके अनुसार विकासखंड मैहर, सोहावल की बैठक प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक, मझगवां, रामनगर, रामपुर बघेलान की बैठक दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक एवं अमरपाटन, नागौद और उचेहरा की बैठक अपरान्ह 3 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगी। विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में शालाओं के संचालकों और प्राचार्यों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।

पार्किंग स्टैंड के संचालन हेतु निविदा 31 अक्टूबर तक

संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में पार्किंग स्टैण्ड संचालन हेतु निविदायें 31 अक्टूबर 2022 को सायं 4 बजे तक प्राप्त की जायेगी। कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा जानकारी दी गई है कि निविदायें प्रभारी अधिकारी नजारत कक्ष क्रमांक 14 में प्रेषित करें। प्राप्त निविदायें 2 नवंबर को अपरान्ह 3 बजे खोली जायेंगी। इस संबंध की विस्तृत जानकारी वेबसाईट www.satna.nic.in पर देखी जा सकती है।

प्रेमनगर फीडर अंतर्गत क्षेत्रों में आज विद्युत प्रवाह अवरूद्ध रहेगा

कार्यपालन अभियंता शहर संभाग म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. ने बताया कि शहर संभाग सतना अंतर्गत 14 अक्टूबर को 33/11 केव्ही उपकेन्द्र प्रेमनगर से निकलने वाले 11 केव्ही प्रेमनगर फीडर के मेंटीनेंस का कार्य प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जायेगा। फीडर अंतर्गत प्रेम विहार, एमपीईबी कॉलोनी, धवारी, मल्हान टोला, पूनम भवन, साईं मंदिर, चांदमारी रोड एवं संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रवाह अवरूद्ध रहेगा। विद्युत समस्या के निवारण हेतु टोल-फ्री नंबर 1912 या 1800-233-1266 पर संपर्क किया जा सकता है।

अल्पसंख्यक छात्रवृति आवेदन की तिथि बड़ी – 15 अक्टूबर तक जमा होंगे आवेदन

भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ाई गई है। अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को मिलने वाली प्री मेट्रिक, पोस्ट मेट्रिक एवं मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति के आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अब 15 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे, पात्र विद्यार्थी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अपनी शैक्षणिक संस्था से अग्रेषित करवाना सुनिश्चित करें।

About rishi pandit

Check Also

Maihar: कलेक्टर मैहर ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

मैहर जिले के 3 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में अर्जित किया स्थान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *