Monday , November 2 2026
Breaking News

Satna: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन  मंगलवार को

जिले के सभी विकासखंडों में बच्चों को दी जायेगी एल्बेंडाजॉल की खुराक

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एके अवधिया ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 13 सितंबर के अवसर पर जिले में अभियान अन्तर्गत शासकीय एवं अशासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, आदिवासी आश्रम, प्रायवेट एवं अनुदान प्राप्त शालाएं, केन्द्र शासित शालाएं, मदरसों, स्थानीय निकाय की शालाएं, आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा किशोर न्याय अधिनियम 2015 अंतर्गत संचालित चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट में 1 से 19 वर्षीय तक के बच्चों का कृमिनाशन किया जाएगा, ताकि मिट्टी जनित कृमि संक्रमण की रोकथाम हो सके। कृमिनाशन के लिए 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजॉल की खुराक दी जाएगी। जिसमें एक से दो वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजॉल 400 मिलीग्राम की आधी गोली एवं 2 से 19 वर्ष के बच्चों को पूरी गोली की खुराक दी जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधिया ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत 13 सितंबर को एल्बेंडाजॉल गोली के सेवन से वंचित रह गये बच्चों को आच्छादित करने के लिये 16 सितंबर मापअप दिवस का आयोजन कर उन्हे एल्बेंडाजॉल की खुराक दी जायेगी। अभियान के तहत जिले के 8 लाख 83 हजार 727 बच्चों को एल्बेंडाजॉल गोली का सेवन कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें विकासखंड अमरपाटन के 85 हजार 707, मैहर के 1 लाख 43 हजार 95, मझगवां के 1 लाख 19 हजार 112, नागौद के 88 हजार 849, रामनगर के 61 हजार 796, रामपुर बघेलान के 95 हजार 766, सतना सोहावल के 2 लाख 15 हजार 570 एवं उचेहरा के 73 हजार 832 बच्चें शामिल हैं।

पद्म पुरुस्कार के लिये ऑनलाईन नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

पद्म पुरुस्कार अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इन पुरुस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इस पुरुस्कार में उत्कृष्ट कार्य को मान्यता प्रदान की जाती है और इसे सभी क्षेत्रों विषयों जैसे कला, साहित्य और शिक्षा खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों या सेवा के लिये प्रदान किया जाता है।
पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2022 है। देश के इन सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों के लिए कोई व्यक्ति खुद भी अप्लाई कर सकता है। कोई भी व्यक्ति, किसी जाति, व्यवसाय, हैसियत या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरुस्कारों के इन पुरस्कारों के लिए आवेदन कर सकता है। लेकिन सरकारी कर्मचारी या अधिकारी, सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारी, डॉक्टर या वैज्ञानिक तब तक इन पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं, जब तक वे अपने पदों पर बने रहते हैं।
पद्म पुरस्कारों के लिए अप्लाई करने के लिए आवदेक को आधिकारिक वेबसाइट https://padmaawards.gov.in पर विजिट करना होगा और ऑनलाइन ही एक फॉर्म भरना होगा। जिसमें अपनी जानकारी देने के साथ-साथ अपने द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की जानकारी अपलोड करनी होती है। यह जानकारी 800 शब्दों में देनी होगी। इस जानकारी में व्यक्ति की विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों और व्यक्ति द्वारा समाज को दी गई सेवाओं का जिक्र किया जाना चाहिए।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *