Saturday , October 31 2026
Breaking News

CG: छत्‍तीसगढ़ में शख्‍स बना हैवान, एक ही परिवार के पांच लोगों को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद हत्‍यारे ने की खुदकुशी

  1. छत्‍तीसगढ़ के बिलाईगढ़ में सामने आई हत्‍या की सनसनीखेज वारदात
  2. हत्‍यारे ने एक ही परिवार के पांच लोगों को उतारा मौत के घाट
  3. हत्‍या की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्‍यारे ने की फांसी लगाकार की खुदकुशी

Chhattisgarh raipur five people of same family murdered in bilaigarh chhattisgarh accused also committed suicide by hanging himself: digi desk/BHN/रायपुर/छतीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्‍या की खबर है। बताया जा रहा है कि हत्‍यारे ने हत्‍या की वारदात को अंजाम देने के बाद आत्‍महत्‍या कर ली है। घटना सलीहा थाना क्षेत्र का है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार सारंगढ़ जिला मुख्‍यालय से करीब 37 किमी दूर सलीहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर आई है। इस गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हथौड़े और टंगिया से वार कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हत्‍यारे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सलीहा थाना की पुलिस ने घटनास्‍थल का मुआयना किया। खबरों के अनुसार हत्‍या का डरा देने यह वाला मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस हत्याकांड में मृतकों के नाम हेमलाल, जगमती, मिरा और मिरा के बेटा सहित दो बच्‍चे हैं। प्राथमिक जांच में हत्यारा पड़ोसी पप्पू टेलर बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया है। इस मामले में जांच के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।

About rishi pandit

Check Also

बिलासपुर से फिर शुरू होगी कोलकाता की फ्लाइट, बंद करने का फैसला वापस

बिलासपुर. विंटर शेड्यूल की कोलकाता फ्लाइट बंद होने की खबर फैलते ही राज्य सरकार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *