Thursday , May 2 2024
Breaking News

Cholesterol Problem: आंखों पर भी असर डालता है बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, इन लक्षणों से करें पहचान

High Cholesterol Symptoms: digi desk/BHN/ आज देश में सबसे तेजी से बढ़ रही मेडिकल समस्याओं में एक है शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना। आखिर ये इतना खतरनाक क्यों माना जाता है? इसकी वजह ये है कि शरीब में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, ट्रिपल वेसल डिजीज, स्ट्रोक और कोरोनरी आर्टरी डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा हो जाता है।

क्या है कोलेस्ट्रॉल?

कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा पदार्थ होता है जो हमारे ब्लड वेसेल्स में पाया जाता है। इसका काम हेल्दी सेल्स का निर्माण करना है, लेकिन अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल ज्यादा मात्रा में जमा होने लगे, तो ये ब्लड वेसल्स में जमने लगता है और फिर हार्ट को ब्लड पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही इसकी वजह से हमारी आंखों पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में बेहतर होगा कि हम समय से इसके लक्षणों को पहचानें।

आंखों से पहचानें कोलेस्ट्रॉल

जैसे ही शरीर में कोलेस्ट्रॉल का जोखिम बढ़ता है तो शरीर के अंगों पर इसका असर दिखने लगया है। आमतौर पर हमारे पैरों या हाथों के जरिए इसके लक्षणों को पहचाना जा सकता है, लेकिन आंखों पर पड़ते असर से भी इसे पहचाना जा सकता है।

  • जब कोलेस्ट्रॉल ज्यादा बढ़ जाए तो आंखों और इसके आसपास फैट जमा होने लगता है।
  • आंखों के करीब पीलापन नजर आने लगेगा।
  • आंखों के आसपास दाने उभरने लगें, जो जल्द ठीक ना हों तो ये बैड कोलेस्ट्रॉल का असर है।
  • अगर आंखों से धुंधला नजर आने लगे और इसकी कोई दूसरी वजह ना हो, तो सतर्क हो जाएं।
  • हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) के ज्यादातर मामलों में लक्षण नजर नहीं आते।
  • नियमित जांच और खून के लिपिड प्रोफाइल टेस्ट (Lipid Profile Test) से इसका पता लगाया जा सकता है।
  • कैसे कम करें कोलेस्ट्रॉल?
    • अगर आपके खून में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ गई है, तो इसे कम करने के अपने लाइफस्टाइल और फूड हैबिट्स में तुरंत बदलाव लाएं। फैट, हाई प्रोटीन या ऑयल वाली चीजें खाना बिल्कुल छोड़ दें, वरना शरीर को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने खाने में ताजे फल और सब्जियों को बढ़ा दें और ऑयली और मीठी चीजों से दूर रहें। आपको बता दें कि जंक फूड्स और फास्ट फूड्स से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इससे जितनी दूरी बना सकें, बना लें।

About rishi pandit

Check Also

इंटरनेशनल वुमन डे पर महिलाओं को बनाकर खिलाएं टेस्टी पैनकेक

नई दिल्ली सुबह उठते ही लोग घर की महिलाओं से पूछते हैं कि आखिर आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *