Sunday , November 1 2026
Breaking News

Satna: 12 से 16 सितम्बर तक 12 जिलों में होगा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला

19 सितंबर को राज्य स्तरीय दीक्षांत कार्यक्रम में दिए जाएँगे ऑफ़र लेटर

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कौशल विकास विभाग द्वारा 12 से 16 सितंबर तक 12 जिलों के शासकीय आईटीआई बालाघाट, अनूपपुर, सिवनी, छिन्दवाड़ा, कटनी, नरसिंहपुर, सतना, सिंगरौली, सीधी, उमरिया, संभागीय आईटीआई जबलपुर और रीवा में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला लगाया जायेगा। इनमें देश एवं प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठानों द्वारा अप्रेन्टिसशिप पदों की भर्ती की जाएगी।
अप्रेन्टिसशिप मेला में आईटीआई इंजीनियरिंग एवं नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, कौशल प्रमाण-पत्र (पीएमकेवाई/डीडीयूजीकेवाई/एमएमकेएसवाई/एमएमकेवाई/वाईएसवाई) धारक एवं अन्य स्नातक उत्तीर्ण पुरूष एवं महिला अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। सफल अभ्यर्थियों को अप्रेन्टिस एक्ट 1961 अनुसार स्टाइपेंड एवं अन्य सुविधाएँ प्राप्त होगी।
प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला के लिए ऑनलाइन पंजीयन लिंक https://forms.gle/nwHQJC4TnSkPrj1x5 पर पात्र आवेदक 12 सितम्बर तक पंजीयन कर सकते है। आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों के लिए 19 सितम्बर को होने वाले राज्य स्तरीय दीक्षांत समारोह में पीएमएनएएम के चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर एवं कान्ट्रेक्ट लेटर दिये जायेंगे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *