पदस्थापना के लिए ऑनलाइन विकल्प 12 सितम्बर तक कर सकेंगे
सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ स्वास्थ्य संचालनालय ने स्नातकोत्तर बंधपत्र चिकित्सकों से एक वर्ष की अनिवार्य बंध-पत्र सेवा की पदस्थापना के लिए ऑनलाइन विकल्प मांगे हैं। प्रदेश के शासकीय और निजी चिकित्सा महाविद्यालय से वर्ष 2022 में उत्तीर्ण स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा उत्तीर्ण चिकित्सक 12 सितंबर 2022 रात्रि 12 बजे तक ई-मेल से पदस्थापना के लिए विकल्प प्रस्तुत कर सकते है। संचालक स्वास्थ्य ने बताया कि रिक्त पदों की जानकारी, मेरिट लिस्ट और पदस्थापना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की वेबसाईट पर उपलब्ध है। समस्त बंध-पत्र चिकित्सकों से निर्धारित समय अवधि में विकल्प देने के लिए कहा गया है।
जिले में अब तक 722.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में इस वर्ष 1 जून से 11 सितंबर 2022 तक 722.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 809.9 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 509.6 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 445.6 मि.मी., बिरसिंहपुर में 826 मि.मी., रामपुर बघेलान में 592 मि.मी., नागौद में 999 मि.मी., जसो (नागौद) में 438.3 मि.मी., उचेहरा में 889 मि.मी., मैहर में 624.7 मि.मी., अमरपाटन में 730 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 1088.3 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 695.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
Bhaskar Hindi News