Sunday , November 1 2026
Breaking News

Satna: दिव्यांग बच्चों की औपचारिक पहचान एवं चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर आज मैहर में

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिला शिक्षा केन्द्र (समग्र शिक्षा अभियान) सतना एवं सहयोगी संस्था एल्मिकों जबलपुर, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से जिले के दिव्यांग बच्चों की औपचारिक पहचान एवं चिकित्सकीय मूल्यांकन करने विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसके अनुसार 12 सितंबर को विकासखंड मैहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक मैहर में प्रातः 10 बजे से चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर आयोजित किया जायेगा।

जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र सतना ने बताया कि चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के बच्चे सहभागिता करेंगे। शिविर स्थल में ही दिव्यांग बच्चों के विकलांगता प्रमाण पत्र बनाये जायेंगे। शिविर मे 6 से 14 आयु वर्ग के शाला से बाहर दिव्यांग बच्चे भी भाग लेंगे, जिससे बच्चो की दिव्यांगता अनुसार उपकरणों का चिन्हांकन कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। उपकरण के लिये चिन्हित बच्चों को 2 माह उपरांत शिविर लगाकर आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *