Wednesday , May 15 2024
Breaking News

National Family Health Survey: सेक्स पार्टनर रखने में राजस्थान-मप्र की महिलाएं पुरुषों से आगे

National Family Health Survey: digi desk/BHN/नई दिल्ली/   राजस्थान की महिलाएं एक से ज्यादा सेक्स पार्टनर रखने के मामले मामले में पुरुषों से आगे हैं।  यहां 100 में से औसतन तीन महिलाओं को एक से अधिक सेक्स पार्टनर हैं, वहीं पुरुषों की संख्या 100 में औसतन दो फीसदी है। यानि राजस्थान की महिलाएं पुरुषों के मुकाबले पति और प्रेमी के अलावा भी अन्य पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं।

यहा खुलासा हाल ही में हुए नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे-5 में हुआ है। नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे-5 में भी सामने आया कि 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 4 फीसदी पुरुषों ने गैर महिला से संबंध बनाए, जबकि ऐसा करनी वाली महिलाओं की संख्या सिर्फ 0.5 फीसदी है। यानि पुरुष अपनी पत्नी और प्रेमिका के अलावा किसी अन्य महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने में आगे है।

नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे-5 के अनुसार 11 राज्यों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर ज्यादा हैं उनमें राजस्थान, लद्दाख, मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, असम, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु शामिल हैं। इन राज्यों में सबसे पहला नंबर राजस्थान और दूसरा नंबर मध्य प्रदेश का है। राजस्थान में 100 में से औसतन 3 महिलाओं के एक से अधिक पार्टनर हैं। जबकि ऐसा करने वाले पुरुषों की संख्या 100 में से औसतन 2 ही है।

इन प्रदेशों में महिलाओं के ज्यादा सेक्स पार्टनर
  • मध्य प्रदेश में महिलाओं के 2.5 और पुरुषों के 1.6 पार्टनर
  • केरल में महिलाओं के 1.4 और पुरुषों के 1.0 पार्टनर
  • जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के 1.5 और पुरुषों के 1.1 पार्टनर
  • हरियाणा में महिलाओं के 1.8 और पुरुषों के 1.5 पार्टनर
  • असम में महिलाओं के 2.1 और पुरुषों के 1.8 पार्टनर हैं। इसी तरह अन्य राज्यों का भी आंकड़ा है।

नवविवाहित और ग्रामीण महिलाएं भी आगे

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार शहरों की तुलना में ग्रामीण महिलाओं के एक से ज्यादा सेक्स पार्टनर होने की बात समाने आई है। शहरी महिलाओं के 1.5 फीसदी और ग्रामीण महिलाओं में 1.8 फीसदी सेक्स पार्टनर होते हैं। वहीं, नवविवाहित युवतियों, अविवाहित महिलाओं, तलाकशुदा या फिर पति से अलग हुई महिलाओं ने दो या दो से अधिक पार्टनर के साथ शरीरिक संबंध बनाए। बता दें कि यह नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे-5 में देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया। यहां के 707 जिलों के 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों को सर्वे में शामिल किया गया था। जिसमें यह सारे आंकड़े सामने आए हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

होली पर हों रेडी इन कलरफुल फैशन टिप्स के साथ, दिखेंगी स्टाइलिश

होली पर रंग खेलने के साथ ही अगर आपने अभी तक आफ्टरपार्टी के बारे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *