Deepash Bhan Instagram : digi desk/BHN/मुंबई/ चर्चित टीवी शो भाबी जी घर पर है के मलखान सिंह का निधन हो गया। उनका असल नाम दीपेश भान था। वह शुक्रवार सुबह क्रिकेट खेलते हुए गिर पड़े और उनकी नाक से खून बहा था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपेश के अचानक चले जाने से हर कोई हैरान है। सभी को अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले दीपश भान की मौत की खबर हर कोई दुखी हो गया है। दीपेश अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए फैंस को हंसाते थे। उन्होंने अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में भी ऐसा ही कुछ किया। अब दिवंगत एक्टर का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है।
दीपेश भान ने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट चार दिन पहले शेयर किया था। जिसमें वह मलखान के किरदार में मस्ती भरे अंदाज में ज्ञान देते दिखाई देते हैं। वह वीडियो में महिलाओं के बीच बातचीत और गॉसिप के बारे में बताते नजर आ रहे थे।
पोस्ट हुआ वायरल
दीपेश भान ने अपनी रील शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मलखान ने क्या ज्ञान दे दिया। वीडियो में एक्टर कहते हैं कि दो औरते अगर खुसर-पुसर कर रही हो तो ये समझ जाइए डाटा ट्रांसफर हो रहा है। जब ये बोल दें कि हटाओ बहन हमको क्या लेना है।तो समझ जाइए डाटा सेव हो गया है और वायरल होने के लिए तैयार है।
दीपेश भान का आखिरी पोस्ट देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं। वह कमेंट्स कर एक्टर को श्रद्धांजलि दी है। एक फैन ने लिखा, ‘हम आपको हमेशा मिस करेंगे।’ वहीं दूसरे ने लिखा मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। आप इतनी जल्दी चले गए।