Monday , May 20 2024
Breaking News

World: पूरे यूरोप में हीटवेव से बुरा हाल, ब्रिटेन में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड, सड़कें पिघलीं

Europe Heatwave: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ यूरोप इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहा है। ब्रिटेन के इतिहास में पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। हीथ्रो एयरपोर्ट पर 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले आखिरी बार सबसे अधिक तापमान 39.1 डिग्री 2019 में दर्ज हुआ था। गर्मी से सड़कों का डामर तक पिघल गया है। स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इधर फ्रांस, स्पेन, पुर्तगाल और अमेरिका में जंगल की आग काबू नहीं आ रही है। इससे लगातार गर्मी बढ़ रही है।

1700 से अधिक लोगों की मौत

हीटवेव के कारण जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ रही है। इससे पारा बढ़ रहा है। एक सप्ताह में स्पेन और पुर्तगाल में 1700 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

सड़कें पिघली, ट्रैक फेल

ब्रिटेन में गर्मी से हालात बिगड़ गए हैं। ट्रांसपोर्ट सिस्टम गड़बड़ा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूके में एयरपोर्ट का रनवे पिघलने लगा है। वहीं कई ट्रेनें कैंसिल हो गई है। गर्मी से लोग इतना परेशान हैं कि हाउस ऑफ कॉमन्स ने सदस्यों को अपनी सुविधा के अनुसार, कपड़े पहनने की इजाजत दे दी ह

तप रहा है यूरोप

फ्रांस और ब्रिटेन में सोमवार को गर्मी के नए रिकॉर्ड बने। स्पेन में सोमवार को तापमान 43 डिग्री रहा। फ्रांस, पुर्तगाल, स्पेन और ग्रीस समेत यूरोप में जंगल की आग के कारण 30 हजार लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है। स्पेन में जंगल की आग से 70 हजार हेक्टेयर जमीन बर्बाद हो चुकी है। हीटवेव से 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

About rishi pandit

Check Also

पीएम प्रचंड आज करेंगे बहुमत परीक्षण का सामना

काठमांडू भारत के पड़ोसी देश नेपाल में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री पुष्प …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *