Saturday , November 7 2026
Breaking News

Athletics Championships: फाइनल में पहुंची अन्नू रानी, स्वर्ण पदक की उम्मीद जगी

World Athletics Championships: digi desk/BHN/नई दिल्ली/   विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक मिलने की उम्मीद जाग गई है। दरअसल विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में अन्नू रानी ने अपना स्थान पक्का कर लिया। अन्नू रानी ने 59.60 मीटर तक भाला फेंकते हुए फाइनल मुकाबले में अपना स्थान पक्का किया है। अन्नू रानी ने अपने तीसरे प्रयास में यह मुकाम हासिल किया। वह विश्व चैंपियनशिप के जैवलिन थ्रो फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। गौरतलब है कि जैवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में लगातार दूसरी बार जगह बनाने वाली अन्नू रानी पहली भारतीय हैं।

साल 2019 में भी किया था शानदार प्रदर्शन

अन्नू रानी ने इससे पहले साल 2019 में दोहा में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के क्वालिफिकेशन राउंड में आठवें नंबर पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन पदक से चूक गई थी।

प्रदर्शन से नाखुश थी अन्नू रानी

अन्नू 2018 एशियाई खेलों में 53.93 मीटर के निराशाजनक प्रदर्शन के साथ छठे स्थान पर रहीं थीं और तब उन्होंने कहा था कि करियर के इस मुश्किल लम्हें से बाहर निकलने के लिए उन्हें काउंसलिंग और प्रेरणादायक वीडियो देखने की जरूरत पड़ी थी। अपने प्रदर्शन से वह काफी नाखुश थी।

 

About rishi pandit

Check Also

IPL 2028 से पहले बड़ा बवाल! दो स्टार खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी से मांगे 40 करोड़ रुपये

 नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खिलाड़ियों की कीमत को लेकर नया विवाद खड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *