Saturday , April 27 2024
Breaking News

Satna: चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई मतगणना, परिणाम घोषित, विजयी लोगों के दिए गए प्रमाण पत्र 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन के लिये घोषित कार्यक्रमानुसार सतना जिले के द्वितीय चरण के निर्वाचन वाले नगरीय निकाय नगर पालिका परषिद मैहर, नगर परिषद नागौद, रामपुर बघेलान, कोटर, रामनगर और अमरपाटन में 13 जुलाई को संपन्न हुये मतदान पश्चात इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में दर्ज मतो की गणना पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालयों में मतगणना स्थल पर 20 जुलाई को प्रातः 9 बजे से चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हुई।
संबंधित नगरीय निकायों के रिटर्निंग अधिकारियों ने ठीक प्रातः 8 बजे अभ्यर्थी और उनके निर्वाचन अभिकर्ता के समक्ष स्ट्रांग रूम की सील और स्ट्रांग रूम खोला। इसके ठीक एक घंटे के बाद मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम से ईवीएम की कंट्रोल यूनिट मतदान केन्द्रवार क्रम संख्या से गणना कक्षो में लाईं गईं। प्रत्येक चक्र के पश्चात रिटर्निंग ऑफीसर द्वारा उस चक्र की गणना में अभ्यर्थीवार प्राप्त मतो की उद्घोषणा की गई। संबंधित नगरीय निकायों के रिटर्निंग ऑफीसरों ने मतगणना के पश्चात कुल प्राप्त मतो की उद्घोषणा करते हुए वार्ड पार्षद के विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसी के साथ नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये घोषित कार्यक्रमानुसार दोनो चरणों की समस्त कार्यवाहियां पूरी हो गई है।

 -चुनाव परिणाम- 

नगर पालिका मैहर

भाजपा के 11, कांग्रेस के 6, बसपा का एक तथा 6 निर्दलीय पार्षद जीते

तय कार्यक्रमानुसार द्वितीय चरण में नगर पालिका परिषद मैहर के 24 वार्ड पार्षदों की मतगणना बुधवार को मतगणना स्थल शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैहर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 11, कांग्रेस के 6, बहुजन समाज पार्टी का एक और 6 निर्दलीय पार्षद को विजयी घोषित करते हुये रिटर्निंग ऑफीसर सुरेश जादव द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। नगर पालिका परिषद मैहर की मतगणना में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, प्रेक्षक भारत भूषण गंगेले ने उपस्थित रहकर मतगणना प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम धर्मेन्द्र मिश्रा, रिटर्निंग ऑफीसर सुरेश जादव एवं तहसीलदार मानवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिषद मैहर के वार्ड क्रमांक 1 में गीता संतोष सोनी (भाजपा), 2 में ईश्वरदीन कोरी (भाजपा), 3 में रामू कोल (कांग्रेस), 4 में केशव प्रसाद कुशवाहा (भाजपा), 5 में ललिता सूर्यप्रकाश चौरसिया (निर्दलीय), 6 में श्रीमती संतोष चौरसिया (कांग्रेस), 7 में गीता राजू बढ़ोलिया (भाजपा), 8 में जावेद अहमद (निर्दलीय), 9 में निधि प्रजापति (भाजपा), 10 में रवि शंकर सोनी (भाजपा) 11 में स्वर्णिम राजे (कांग्रेस) एवं वार्ड क्रमांक 12 में अर्चना अरुण चौरसिया (निर्दलीय) पार्षद पद के लिये निर्वाचित हुये हैं।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 13 में उदयराज आरके सिंह ‘उदय भईया’ (कांग्रेस), 14 में मंजू गुप्ता (कांग्रेस), 15 में ध्यानेश धर्मेश घई (कांग्रेस), 16 में शाहिना मोती अंसारी (निर्दलीय), 17 में शीतल नितिन ताम्रकार (भाजपा), 18 में नरेश कुमार चौधरी (बसपा), 19 में प्रीती मनीष पाठक (भाजपा), 20 में रेखा जयप्रकाश वर्मा (निर्दलीय), 21 में अशोक कुमार चौबे (भाजपा), 22 में रामलली दुबे (निर्दलीय), 23 में रीतू रमेश कोल (भाजपा) एवं वार्ड क्रमांक 24 में जितेन्द्र पांडेय (भाजपा), को को विजयी घोषित किया गया है।

नगर परिषद नागौद 

कांग्रेस के 6, भाजपा के 5, बसपा का एक तथा 3 निर्दलीय पार्षद जीते

नगर परिषद नागौद के 15 वार्ड पार्षदों की मतगणना बुधवार को मतगणना स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक नागौद में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इनमें कांग्रेस पाटी के 6, भारतीय जनता पार्टी के 5, बहुजन समाज पार्टी के एक और 3 निर्दलीय पार्षद को विजयी घोषित करते हुये रिटर्निंग ऑफीसर धीरेन्द्र सिंह द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये।
नगर परिषद नागौद के वार्ड क्रमांक 1 में संध्या बाई वर्मा (भाजपा), 2 में किरण वर्मन (कांग्रेस), 3 में राहुल सोनी (कांग्रेस), 4 में प्रतीक्षा सिंह नीतू (निर्दलीय), 5 में श्यामा सिंह (भाजपा), 6 में कामाक्षा कुमारी (भाजपा), 7 में बबिता जैसवाल (भाजपा), 8 में प्रतिभा सिंह (कांग्रेस), 9 में चंदप्रभा मिश्रा (कांग्रेस), 10 में अनीता ध्रुव व्यास (कांग्रेस), 11 में पुष्पा सोनी (निर्दलीय), 12 में मो. मुख्तार अहमद (बसपा), 13 में मो. सोहराब (निर्दलीय), 14 में हेमंत कुमार कोरी (भाजपा) एवं वार्ड क्रमांक 15 में बाबूलाल चुहटेल (कांग्रेस) विजेता घोषित किये गये हैं।

नगर परिषद कोटर 

भाजपा के 10, कांग्रेस और बसपा के एक-एक तथा 3 निर्दलीय पार्षद जीते

नगर परिषद कोटर के 15 वार्ड पार्षदों की मतगणना बुधवार को मतगणना स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 10, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के एक-एक और 3 निर्दलीय पार्षद को विजयी घोषित करते हुये रिटर्निंग ऑफीसर द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये।
नगर परिषद कोटर के वार्ड क्रमांक 1 में बिनोद कुमारी सिंह (बसपा), 2 में राजमन कोल (भाजपा), 3 में रामरती रामसहोदर कुशवाहा (भाजपा), 4 में कुंजीलाल साकेत (भाजपा), 5 में अजीत सिंह (कांग्रेस), 6 में राजेन्द्र गौतम बबलू (भाजपा), 7 में ममता संजय प्रजापति (निर्दलीय), 8 में राजकुमारी देवराज गोस्वामी (भाजपा), 9 में राजमणि सिंह (भाजपा), 10 पुष्पा आनंद पाठक (निर्दलीय), 11 में वर्षा श्रीराम (गोलू) शुक्ला (निर्दलीय), 12 में पंकज कुशवाहा पिंटू (भाजपा), 13 में प्रभाकर तिवारी (भाजपा), 14 में कुसमा कताहुर चौधरी (भाजपा) तथा वार्ड क्रमांक 15 में रविता प्रभंजन सिंह (भाजपा) को विजयी घोषित किया गया है।

नगर परिषद रामपुर बघेलान

भाजपा के 11, कांग्रेस के 2 तथा 2 निर्दलीय पार्षद जीते

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर बघेलान में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 11, कांग्रेस के 2 और 2 निर्दलीय पार्षद को विजयी घोषित करते हुये रिटर्निंग ऑफीसर सुरेश बेक द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये।
नगर परिषद रामपुर बघेलान के वार्ड क्रमांक 1 में रेखा अशोक सिंह (भाजपा), 2 में रामसखी कमलेश कचेर (भाजपा), 3 में कुसुमकली साकेत (भाजपा), 4 में रामकुमार आदिवासी (भाजपा), 5 में लक्ष्मी नारायण मिश्रा (भाजपा), 6 में मुन्नी देवी (भाजपा), 7 में ज्योती नीलेन्द्र सिंह (कांग्रेस), 8 में नीतू दिलीप सोनी (भाजपा), 9 में किरण सिंह (भाजपा), 10 में उमेश कुमार विश्वकर्मा (भाजपा), 11 में शांती आदिवासी (भाजपा), 12 में सुखलाल बंसल (कांग्रेस), 13 में शिवांक त्रिपाठी (निर्दलीय), 14 में अरुणेन्द्र भारतीय ‘कुक्कु’ (निर्दलीय) तथा वार्ड क्रमांक 15 में अब्दुल इसहाक (भाजपा) को विजयी घोषित किया गया है।

 नगर परिषद अमरपाटन 

कांग्रेस के 8, भाजपा के 6 तथा बसपा के एक पार्षद की हुई जीत

द्वितीय चरण में नगर परिषद अमरपाटन के 15 वार्ड पार्षदों की मतगणना बुधवार को मतगणना स्थल शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या अमरपाटन में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इनमें कांग्रेस के 8, भारतीय जनता पार्टी के 6 और बहुजन समाज पार्टी के एक पार्षद को विजयी घोषित करते हुये रिटर्निंग ऑफीसर केके पांडेय द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये।
नगर परिषद अमरपाटन के वार्ड क्रमांक 1 में प्रविता धर्मेन्द्र द्विवेदी (भाजपा), 2 में संतोष सिंह तिवारी (भाजपा), 3 में राजेश कोल (कांग्रेस), 4 में समर सिंह (कांग्रेस), 5 में दुर्गा धर्मेन्द्र बंसल (बसपा), 6 में सुनीता रामलाल साकेत (कांग्रेस), 7 में शियाबाई राजेश साहू (कांग्रेस), 8 में कुमार सानू वर्मा (कांग्रेस), 9 में राकेश ताम्रकार ‘राजू भाई’ (भाजपा), 10 में अरविंद राजाराम त्रिपाठी (भाजपा), 11 में वैष्णवी गुड्डू उरमलिया (भाजपा), 12 में नाजिया समीम सौदागर (कांग्रेस), 13 में रशीदा बेगम (भाजपा), 14 में अगम (राहुल) आजाद जैन (कांग्रेस) एवं संगीता पुरुषोत्तम ताम्रकार (कांग्रेस) को विजयी घोषित किया गया है।

नगर परिषद न्यू रामनगर

भाजपा के 9, कांग्रेस के 5 तथा एक निर्दलीय प्रत्याशी की हुई जीत

द्वितीय चरण में नगर परिषद न्यू रामनगर के 15 वार्ड पार्षदों की मतगणना बुधवार को मतगणना स्थल शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या रामनगर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 9, एक निर्दलीय तथा कांग्रेस के 5 प्रत्याशी पार्षद पद के लिये निर्वाचित हुये है। रिटर्निंग ऑफीसर राजेश मेहता द्वारा चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुये नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये।
नगर परिषद न्यू रामनगर के वार्ड क्रमांक 1 में दीपेन्द्र सिंह दीपू (कांग्रेस), 2 में सुनीता पटेल (भाजपा), 3 में दीपा मिश्रा (कांग्रेस), 4 में निराशा कोल (भाजपा), 5 में रानी (मदन) कोल (भाजपा), 6 में सुल्ताना (रानी) मो. इवरार (कांग्रेस), 7 में ऊषा महेन्द्र कुशवाहा (भाजपा), 8 में प्रशांत कुमार त्रिपाठी (कांग्रेस), 9 में सोनू अमृतलाल साकेत (भाजपा), 10 में सुनील कुमार बंसल (भाजपा), 11 में रामसुशील पटेल (भाजपा), 12 में सुधा गुप्ता (भाजपा), 13 में दुर्गा महेन्द्र शर्मा (निर्दलीय), 14 में अजय कुमार द्विवेदी (कांग्रेस) तथा वार्ड क्रमांक 15 में रामकलिया राममिलन कोल (भाजपा) वार्ड पार्षद पद के लिये निर्वाचित हुये हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न होने पर आभार व्यक्त

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 मे द्वितीय चरण में सम्पन्न हुये मतदान की मतगणना को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से कराने के लिये दिये गये सहयोग के प्रति सतना नगर पालिक परिषद मैहर एवं नगर परिषद नागौद, रामपुर बघेलान, कोटर, रामनगर एवं अमरपाटन के नागरिको, राजनैतिक दलो तथा चुनाव कार्य मे संलग्न अधिकारियो-कर्मचारियो के प्रति आभार प्रकट किया है।

About rishi pandit

Check Also

Rewa: अमेठी में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, रीवा निवासी चालक समेत दो की मौत

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर बृहस्पतिवार को ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली चंदौकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *