Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Sidhu Moosewala Murder: पहली बार गोल्डी बराड़ बोला- मूसेवाला को मारने का कोई अफसोस नहीं, था दो करोड़ का ऑफर

Sidhu Moosewala Murder Case: goldy brar said no regrets for killing sidhu moosewala: digi desk/BHN/चंडीगढ़ /पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गोल्डी बराड़ का नाम सामने आया था। वह इस वक्त कनाडा में बैठा है। गोल्डी बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साथी है। शुक्रवार को वह मीडिया के सामने आया। गोल्डी बराड़ ने पहली बार एक टीवी चैनल को भेजे अपने वीडियो संदेश में दावा किया कि सिद्धू मूसेवाला को मारने का उसे कोई अफसोस नहीं है क्योंकि मूसेवाला ने उसके भाई जैसे साथी विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या की थी।

वीडियो में गोल्डी बराड़ ने चेहरा ढक रखा है। वीडियो की पुलिस से तस्दीक भी कराई गई। पंजाब और दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि वीडियो में आवाज गोल्डी बराड़ की ही है। इसके साथ ही दिल्ली और पंजाब पुलिस ने मामला भी दर्जकर लिया है। वहीं एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एआईजी को इस मामले की जांच सौंप दी है।

वीडियो में बराड़ ने दावा किया है कि मिड्डूखेड़ा की हत्या के बाद सिद्धू मूसेवाला ने मामला शांत करने के लिए उसे दो करोड़ रुपये की पेशकश की थी और कई बार फोन करके विवाद खत्म करने का आग्रह किया था। बराड़ का कहना है कि हमारा भाई (मिड्डूखेड़ा) मारा गया, इसलिए हमने समझौता नहीं किया।

बराड़ ने दोहराया कि सिद्धू मूसेवाला को मारकर उसने मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लिया है। उसने कहा कि उसे मूसेवाला की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है और उसकी हत्या के अलावा हमारे पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं था। सिद्धू हमारे भाइयों को नुकसान पहुंचाने का दोषी था। गोल्डी बराड़ ने यह भी कहा कि सिद्धू मूसेवाला को शहीद जैसा दर्जा देना गलत है। बराड़ ने कहा कि उसके मारे जाने से पहले 95 फीसदी लोग सिद्धू मूसेवाला को कोस रहे थे लेकिन मौत के बाद वही लोग उसे शहीद कहने लगे।

सिद्धू मूसेवाला के प्रति घृणा दिखाते हुए गोल्डी बराड़ ने कहा कि मूसेवाला को कोई पसंद नहीं करता था, क्योंकि वह पंजाबियों की इमेज खराब करता रहा लेकिन मरने के बाद उसकी इमेज बदल गई। बराड़ ने कहा कि मूसेवाला ने कई घरों के चिराग बुझाए। मेरा बेकसूर भाई मारा गया था। मिड्डूखेड़ा के हत्यारे सिद्धू मूसेवाला की इसी बुलेट प्रूफ गाड़ी में घूमते थे और आगे पीछे पुलिस घूम रही होती थी। गोल्डी बराड़ ने वीडियो में कहा कि हम बुरे हैं और हमें अच्छे होने की जरूरत नहीं है।

 

About rishi pandit

Check Also

UP चुनाव 2027 के लिए BJP का मेगा प्लान, हर कार्यकर्ता 50 परिवारों से करेगा संपर्क

लखनऊ  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभी से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *