Friday , May 17 2024
Breaking News

साप्ताहिक राशिफल 22-28 नवंबर 2020: दोस्तों और परिवार से स्नेह-सहयोग मिलेगा, जानिए हर राशि का शुभ अंक और शुभ रंग

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): परिवार व दोस्तों के साथ सुखद यात्रा की योजना बनाएंगे। निजी संबंधों में सौहार्द व व्यावसायिक मामलों में सफलता से खुशी व संतुष्टि मिलेगी। नए व्यावसायिक उपक्रम से धन व प्रभाव में वृद्धि होगी। अपनी लगन व मेहनत में कमी न आने दें, अन्यथा चीजें हाथ से निकल भी सकती हैं। परिवार में धृष्ट शख्स से सतर्क रहें। एकाकीपन से बचने के लिए दूसरों से जुड़ने के बजाय स्वयं के साथ आनंद की खोज में सफल होंगे। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: सैफ्रन

वृष (21 अप्रैल-21 मई): आंतरिक व बाह्य परिस्थितियों में परिवर्तन का योग बन रहा है। निजी व व्यावसायिक मामलों में संतुलन स्थापित करेंगे। अतीत या भावी योजनाओं में डूबे रहने के बजाय वर्तमान के हर लम्हे का आनंद लें। सजग न रहने पर किसी व्यावसायिक मौके या निजी अनुभव से वंचित हो सकते हैं। निजी संबंधों, व्यावसायिक साझेदारी व पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर वैचारिक स्पष्टता हासिल करेंगे। शुभ अंक: 2 शुभ रंग:पर्पल

मिथुन (22 मई-21 जून): निजी व व्यावसायिक मामलों को नियंत्रण में लेते हुए उनकी व्यवस्था व हल सुनिश्चित करेंगे। परंपरागत बेड़ियों से मुक्त होकर चुनौतियों व सच्चाई को खुलकर स्वीकारने का साहस आपके भीतर है। बहुत से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे, पर अपनी ऊर्जा व समय का सदुपयोग करें। प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। ऐसे में अहं के टकराव व आवेश से बचें। स्वास्थ्य व दिल का ख्याल रखें। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: फायरी ऑरेंज

कर्क (22 जून-22 जुलाई): अतीत के जुड़ाव, मित्रता व भावुक पलों की यादें जेहन में बार-बार दस्तक देंगी। पारिवारिक, आधिकारिक व सामाजिक मुलाकातों में आपकी पूछ रहेगी। चेतना के प्रत्येक स्तर, शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक व आध्यात्मिक, पर संतुलन बनाए रखना जरूरी है। आप चीजों को दिल पर लेते हैं व निजी संबंधों में जल्द आहत हो जाते हैं। सोच में बदलाव लाएं और ये मौका किसी को न दें। जीवन में बदलावों का स्वागत करें। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन

सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): अतीत के घावों की यादें तकलीफ देने के साथ ही वर्तमान के रिश्तों को प्रभावित कर सकती हैं। बेहतर होगा कि उन्हें भूलकर वर्तमान व भविष्य को आकार देने की कोशिश करें। नकारात्मक व निराशापूर्ण बातों से परिवार में दुख व असहमति का जहर घोलने वाले शख्स से सावधान रहें। वायदों व लक्ष्यों के पूर्ण न होने के कारण कार्यस्थल पर गतिरोध उत्पन्न हो सकता है। खानपान व मौज-मस्ती के अतिरेक से बचें। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: ओल्ड रोज

कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): संबंधों व मिजाज में बदलाव महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव से व्यस्तता व असमंजस बना रह सकता है। सप्ताहांत तक व्यावसायिक स्थिरता व संबंधों में संतुलन की प्राप्ति से चीजें सामान्य हो सकेंगी। लोगों व परिस्थितियों को लेकर अंतर्मन पर भरोसा कर सकते हैं। कुछ वायदों के साथ ऐसा रिश्ता बनाएंगे, जो भविष्य में विवाह में तब्दील हो सकता है। दोस्तों व परिवार से स्नेह व सहयोग मिलेगा। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: स्काई ब्लू

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): अच्छी योजनाएं बनाएंगे व लाभकारी निवेश करेंगे। भौतिक लाभ की प्राप्ति आपको सबल बनाएगी। फलस्वरूप अच्छी जीवनशैली की प्राप्ति व पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति संभव हो सकेगी। निजी संबंधों व पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर आपके भीतर संतुष्टि का भाव है। तरक्की के लिए चेतना के प्रत्येक स्तर पर भविष्य के लिए लक्ष्य तय करना जरूरी है। सकारात्मक सोच से अच्छा स्वास्थ्य व खुशियां सुनिश्चित करें। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: पीकॉक ग्रीन

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर):कार्यस्थल पर गतिरोध का अंत व अहम पारिवारिक मामलों को हल करने में सफल रहेंगे। अपने आकर्षक व्यक्तित्व व संवाद की कला से कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों को अपनी ओर खींचने में सफल रहेंगे। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। निजी संबंध में प्रेम का अध्याय खुलेगा। एक महिला अपनी मांगों का बोझ डालने व बिना बात के बुरा मान सकती है। उससे दूरी बनाएं। अपने व परिवार के लिए सुकून के कुछ पल निकालें। शुभ अंक: 14 शुभ रंग: सी ग्रीन

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): खुले मन से स्वागत करेंगे तो असीमित मौके सामने नजर आएंगे। आप समस्या के मूल तक पहुंच चुके हैं। व्यावसायिक अवसर की दिशा में नया कदम बढ़ाएंगे। विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे व काबिलियत साबित करेंगे। दूरदराज की यात्रा का योग है। अचानक मेहमान दस्तक दे सकते हैं। कोई भी निर्णय लेते समय दिल की सुनें। लोगों के फैसलों को तरजीह देने की प्रवृत्ति से बचें, क्योंकि जरूरी नहीं कि वे सही हों। शुभ अंक: 20 शुभ रंग: रॉयल ब्लू

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): आप बेहद भावुक महसूस करेंगे, लेकिन ऊपर से शांत नजर आएंगे। भावनाओं या अहं के टकराव में पड़ने के बजाय लचीला रुख रखते हुए व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ें। कार्यस्थल पर एक चालाक व अपना हित साधने वाले व्यक्ति से व्यथित रहेंगे। ऐसे निष्ठुर व अतिमहत्वाकांक्षी लोगों से सावधान रहना जरूरी है। नकारात्मक लोगों से निपटने के लिए विनोदी स्वभाव रखते हुए अंतर्मन पर भरोसा करें। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: स्काई ब्लू

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): आप प्रतिभावान हैं व पृथक सोच रखते हैं। जिंदगी के किसी भी पहलू पर समझौता करने के लिए तैयार नहीं होंगे। वैचारिक स्पष्टता से व्यावसायिक मामलों व निजी संबंधों में उथल-पुथल दूर होगी। आप लोगों व परिस्थितियों का त्वरित व सटीक आकलन करने में समर्थ हैं, लेकिन कार्य-व्यवहार में गरिमा बनाए रखें। निजी संबंधों को स्नेह से सींचने की जरूरत है। निजी संबंधों में दखल देने वाली उम्रदराज महिला से सचेत रहें।शुभ अंक: 6 शुभ रंग: टरक्वायज ब्लू

मीन (20फरवरी-20मार्च): त्रिकोणीय परिस्थितियां बन सकती हैं। व्यावसायिक साझेदारी में इससे लाभ होगा, लेकिन निजी संबंधों में परेशानियां पैदा हो सकती हैं। तीन अलग भूमिकाएं निभाते समय उन्हें पृथक रखें, अन्यथा उथल-पुथल व भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भौतिक व आर्थिक मामलों में भाग्य आपके साथ है। कार्यस्थल पर आप चीजों को व्यवस्थित रखते हैं, लेकिन जीवनसाथी व प्रियजनों को स्वत: खिलने व फैसले लेने का मौका दें।

शुभ अंक: 9 शुभ रंग: सॉफ्ट ग्रीन

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *