सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शिक्षा का अधिकार कानून में सत्र 2022-23 में प्रायवेट स्कूलों की प्रथम कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए आखिरी दिन 5 जुलाई को शाम तक 2 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री धनराजू एस. ने कहा कि पालकों की जागरूकता से इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। लगभग 70 प्रतिशत आवेदनों का सत्यापन भी किया जा चुका है। अंतिम दिवस की समयावधि समाप्ति तक यह संख्या और अधिक हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि आरटीई के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 जुलाई तक किए जाने थे। आर.टी.ई पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद निकट के सत्यापन केंद्र में सत्यापनकर्ता अधिकारियों से 9 जुलाई तक सत्यापन कराए जा सकेंगे। रेंडम पद्धति से ऑनलाइन लॉटरी द्वारा 14 जुलाई को बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। ऑनलाइन लॉटरी से स्कूल आवंटन के बाद संबंधित बच्चा 23 जुलाई तक एडमिशन ले सकेगा।
प्रिकॉशन डोज के अन्तराल की अवधि अब 6 माह
कोविड-19 टीकाकरण में प्रिकॉशन डोज के अन्तराल की अवधि को 9 माह से कम कर 6 माह कर दिया गया है। डायरेक्टर (टीकाकरण) एन.एच.एम डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि प्रिकॉशन डोज की पात्रता के लिए कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज के 6 माह अथवा 26 सप्ताह की अवधि का अंतराल होना आवश्यक है।
जिले में अब तक 119.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में इस वर्ष 1 जून से 6 जुलाई 2022 तक 119.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 115.4 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 60.9 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 72.2 मि.मी., बिरसिंहपुर में 134 मि.मी., रामपुर बघेलान में 72 मि.मी., नागौद में 245 मि.मी., जसो (नागौद) में 108.3 मि.मी., उचेहरा में 178 मि.मी., मैहर में 116.3 मि.मी., अमरपाटन में 103 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 111.5 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 163.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
Bhaskar Hindi News