Friday , July 5 2024
Breaking News

भारतीय अर्थव्यवस्था में 10.5 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में गिरावट के सबसे ऊंचे आंकड़ों में से है।

 
सख्त लॉकडाउन को जीडीपी में गिरावट की एक बड़ी वजह माना जा रहा है।

  • सख्त लॉकडाउन को जीडीपी में गिरावट की एक बड़ी वजह माना जा रहा है।

 

नई दिल्ली।
फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 10.5 प्रतिशत की भारी गिरावट का अनुमान लगाया है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में गिरावट के सबसे ऊंचे आंकड़ों में से है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में सख्त लॉकडाउन लगाया गया था। इसे अर्थव्यवस्था में गिरावट की एक बड़ी वजह माना जा रहा है।

फिच रेटिंग्स ने मंगलवार को कहा, ‘चालू वित्त वर्ष की तीसरी यानी अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में जीडीपी में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि, इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि अर्थव्यवस्था में सुधार की रफ्तार सुस्त और असमान रहेगी।’

About rishi pandit

Check Also

जोमैटो ने अपनी हाइपरलोकल प्रोडक्ट डिलीवरी सर्विस ‘एक्सट्रीम’ को निलंबित किया

नई दिल्ली ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी जोमैटो ने अपनी हाइपरलोकल प्रोडक्ट डिलीवरी सर्विस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *