Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Rewa: 4 साल की मासूम के साथ रिश्ते के मामा ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने दबोचा 

रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सेमरिया थाना क्षेत्र में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। चार साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के मामा लगने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। दरिंदगी की शिकार बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि बच्ची मां के साथ कुछ दिन पहले ही ननिहाल आई थी। सोमवार रात मां उसे नानी के पास छोड़कर किसी काम से गई थी। रात में बच्ची आम खाने के लिए जिद कर रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला 50 वर्षीय रिश्ते का मामा आया और बच्ची को आम खिलाने की बात कहकर गोद में उठाकर ले गया। वह बच्ची को अपने घर ले गया जहां दुष्कर्म किया। करीब 15 मिनट तक जब आरोपी बच्ची को लेकर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसके घर पहुंचे। बच्ची की हालत देखकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

परिजन जोर-जोर से रो रही बच्ची को संभालकर वे घर ले आए। सूचना पर पहुंच पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। बताया गया कि आरोपी प्रतिदिन बच्ची को भांजी मान कर घर खिलाने आता था। सोमवार रात भी जब वह बच्ची को लेकर गया तो परिजन उसके नापाक इरादों से अनजान थे। कृत्य की जानकारी हुई तो हैरान रह गए। गांव में घटना को लेकर ग्रामीण में रोष है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *