Monday , April 29 2024
Breaking News

Weekly Rashifal (26 June to 2 July 2022): इस हफ्ते भौतिक सुख व आनंद रहेगा, इच्छा पूर्ण होगी

Weekly Rashifal (26 June to 2 July 2022)
मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): निजी संबंधों में प्रेम व उत्साह रहेगा। स्वजनों व मित्रों संग सुखद समय बिताएंगे। अहम पारिवारिक मामले का समाधान करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। सेमिनार व बैठकों में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएंगे। चीजों की बर्बादी से बचें। विभिन्न कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने की आवश्यकता है, आलस्य से बचें। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। संबंधों में संतुलन बिठाएंगे। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: लोटर्स
वृष (21 अप्रैल-21 मई): पेशेवर जीवन में सफलता मिलेगी। रचनात्मकता व मौलिकता कायम रखेंगे। निजी संबंधों के प्रति भावनाएं व विचार खुलकर व्यक्त करेंगे। किसी आत्मीय संग सुखद समय बिताएंगे। अल्प अवकाश से तरोताजा महसूस करेंगे। लोग आपके अच्छे व्यवहार का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं, उनसे बचें। स्वास्थ्य लाभ करेंगे, किंतु चिकित्सक की सलाह का अनुसरण करें। नए लोगों से संपर्क बनेगा। अहंकार से बचें। शुभ अंक: 19 शुभ रंग: सन यलो

मिथुन (22 मई-21 जून): कार्यशील रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक कार्य व निर्णय को विलंबित कर सकते हैं। आलस्य महसूस करेंगे। संबंधों में भी प्रतिबद्धता को लेकर अनिच्छुक रहेंगे। अतीत के अनुभवों से सीख लेकर पुरानी गलतियां दोहराने से बचें। सप्ताहांत में पुन: ऊर्जावान महसूस करेंगे। निर्णय लेने व गतिविधियों को संपन्न करने में तत्परता दिखाएंगे। भाग्य आपके साथ है। नए कार्यों व संबंधों की शुरुआत कर सकते हैं। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: डीप ग्रीन

कर्क (22 जून-22 जुलाई): परिस्थितियों से निराश होने पर उनके स्वत: परिवर्तित होने की प्रतीक्षा करना उचित होगा। मानसिक तनाव से स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। तनाव से दूर रहने के लिए निजी संबंधों में तुलना व पेशेवर मामलों में प्रतिस्पर्धा से बचें। जब मन व मस्तिष्क विपरीत दिशा में खींचें तो अंतर्मन की सुनें। अपने सबल व दुर्बल पक्ष को स्वीकार करते हुए क्षमताओं को निखारें। सप्ताहांत में सुखद यात्रा का योग बन सकता है। अंक: 5 शुभ रंग: फारेस्ट ग्रीन

सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): जीवन में संतुलन व भावनात्मक स्थिरता प्राप्त करेंगे। भौतिक मामले व वित्तीय लेनदेन सुचारू गति से संपन्न होंगे। बीमारी से उबरेंगे व ऊर्जावान महसूस करेंगे। भूमि, घर व वाहन में निवेश कर सकते हैं। निजी संबंधों में मधुरता रहेगी। नई चुनौतियों व जटिल लोगों से निपटने के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यकौशल को सराहना मिलेगी। पुराने मित्रों व सहकर्मियों पर विश्वास कर सकते हैं, उनसे संपर्क बनाएं। पालक की भूमिका निभाएंगे। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: ब्राउन

कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। भौतिक लाभ व आय में वृद्धि होगी। घर या संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। त्रिकोणीय पेशेवर संबंध लुभावने प्रतीत होंगे, जबकि निजी संबंधों में त्रिकोण समस्याएं पैदा कर सकता है, सचेत रहें। एक अहम कार्य संपन्न करेंगे, फलस्वरूप नए अवसर आकर्षित होंगे। सामाजिक जीवन में आनंद रहेगा। कार्यस्थल पर चोरी व धोखे से बचें। परिवार व मित्रों संग सुखद समय बिताएंगे। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लोटर्स ंपक

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): भौतिक सुख व आनंद रहेगा। हृदय की भावुक इच्छा पूर्ण होगी। निजी संबंध में सुख व संतोष महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। स्वजनों व मित्रों का आतिथ्य करेंगे व मधुर समय बिताएंगे। व्यस्तता के बावजूद ऊर्जावान महसूस करेंगे । शारीरिक गतिविधियों व खेलों में हिस्सा लेंगे। जटिल लोगों से निपटने का सही समय है। विलासिता की वस्तुओं की खरीदारी बजट बिगाड़ सकती है। स्वास्थ्य समस्याएं हल होंगी। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लोटर्स ंपक
वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): जीवन के उपहारों व चुनौतियों का समान रूप से स्वागत करें। रचनात्मकता व संपूर्ण ऊर्जा के साथ एक समय पर एक कदम उठाएं। निजी संबंधों व पेशेवर जीवन में विरोध व प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। झगड़ालू लोगों से बचें। स्वजनों व किसी प्रिय व्यक्ति का स्नेह व समर्थन मिलेगा। व्यावसायिक मामलों के हल में समय लग सकता है, धैर्य के साथ प्रयास सुनिश्चित करें। सिंह राशि के व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: यलो
धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): अंतस में असीम ऊर्जा का स्रोत महसूस करेंगे। नए कार्य को शुरू करना हो या किसी गतिविधि को संपन्न करने के उपरांत विश्राम व नवीन ऊर्जा की आवश्यकता प्रतीत हो, ध्यान के माध्यम से अंतस की ऊर्जा को स्पंदित करें। पेशेवर जीवन में नया अवसर उपस्थित होगा। निजी जीवन में गहन अनुभव प्राप्त होगा। इच्छाओं से समझौता न करें। भाग्य आपके साथ है। बड़े लक्ष्य चिन्हित करें व प्रयास आरंभ करें। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: फायरी आरेंज
मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): निजी व व्यावसायिक जीवन में प्रतिबद्धता के साथ अहम परिवर्तनों व विकास यात्रा की शुरुआत करेंगे। ऊर्जा व उत्साह महसूस करेंगे, किंतु आवेश में निर्णय लेने से बचें। सहकर्मियों के प्रति उदार व स्वजनों के प्रति स्नेहिल रहेंगे। अहंकार को मार्ग में बाधक न बनने दें। पूर्वाग्रही युवक परेशानी बढ़ा सकता है। अन्य लोगों से व्यावसायिक मामलों की समझ व अनुभव साझा करेंगे। स्वास्थ्य व आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शुभ अंक: 17 शुभ रंग: गोल्ड
कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): कार्यस्थल पर मिली विशेष जिम्मेदारी से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यकौशल प्रदर्शित करेंगे। निजी संबंधों में प्रेम व व्यावसायिक जीवन मेें संतुष्टि महसूस करेंगे। मित्रता में भावनाएं प्रतिध्वनित होंगी। कर्क राशि के व्यक्ति संग मधुरता रहेगी। वैकल्पिक चिकित्सा से स्वास्थ्य समस्याएं हल होंगी। स्नेहिल व फिक्रमंद रवैया संबंधों में पुराने घावों को भरने में मदद करेगा। ध्यान व योग करें। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पोमेग्रेनेट रेड
मीन (20 फरवरी – 20 मार्च): कार्यस्थल पर रचनात्मकता के साथ नई शुरुआत करेंगे। निजी व पेशेवर जीवन के निर्णयों के संदर्भ में अंतर्मन पर विश्वास कर सकते हैं। नए विचारों व परिवर्तनों का स्वागत करेंगे। अपनी बात पर अडिग रहना आपका स्वभाव है, किंतु वर्तमान में लचीला रवैया अपेक्षित है। अर्थहीन संबंधों के बजाय अकेले रहना पसंद करेंगे। कन्या राशि के व्यक्ति से पेशेवर मामलों में सही सलाह मिलेगी। प्राथमिकताओं पर विचार करें। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: वाइन रेड

About rishi pandit

Check Also

घर में लकड़ी के मंदिर रखने के लिए 5 वास्तु नियम: शुभता और समृद्धि के लिए

आपने अपने आसपास ऐसे कई घरों को देखा होगा, जहां पर लकड़ी का मंदिर बना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *