Tuesday , May 21 2024
Breaking News

satna: नगर निगम चुनाव में भाजपा की लहर बनाने आयेंगे मुख्यमंत्री शिवराज, तैयारियां तेज, अफसरों ने लिया सभास्थल का जायजा

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/सतना नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में हवा बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 जून को सतना आयेंगे। इस संबंध में पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्थानीय बिरला मार्केट ग्राउंड में आम जनता को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर भाजपा के स्थानीय नेताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आमसभा के लिए तय किये गये स्थल का मंगलवार को सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, नगर निगम आयुक्त राजेश शाही, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश जैन समेत प्रशासन के अधिकारियों ने जायजा लिया। इस मौके पर सतना सांसद गणेश सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने संघ के चेहरे रहे योगेश ताम्रकार को पार्टी उम्मीदार के तौर पर उतारा है जबकि कांग्रेस ने सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को महापौर पद की टिकट देकर चुनावी रण में कुदा दिया है। चुनावी रण में विजयी कौन होगा यह तो वक्त बताएगा परंतु दोनों दलों के बीच मुकाबला दिलचस्प होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैंं।

स्थानीय नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा की ओर से जहां प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कमान संभाली है वहीं कांग्रेस ने प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को यह जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस पार्टी सूत्रों का दावा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शीघ्र ही सतना का दौरा करेंगे।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नानी और नाती की मौत, सोहगपुर थाना क्षेत्र की घटना

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *