Monday , June 30 2025
Breaking News

Satna: प्रेमी के साथ मिलकर पति का किया क़त्ल, लाश कुएं में फेंकी, नरकंकाल का पुलिस ने सुलझाया रहस्य

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/  गुरुवार को सिंहपुर थाना अंतर्गत ग्राम उसरहा टोला में एक कुआं में नरकंकाल मिला था जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस नरकंकाल का राज पुलिस ने खोल दिया है। दरअसल गांव की ही एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति की हत्या की थी और फिर उसके शरीर पर पत्थर बांधकर शव कुएं में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि गुरुवार 16 जून को सुबह करीबन 08ः00 बजे थाना पर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम उसरहा टोला में बाला कुशवाहा के इंदारा (कुआं )में कंकाल पड़ा है। थाना सिंहपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर पड़े कंकाल बाहर निकलवाया। कंकाल पत्थर से बंधा हुआ था। ये देख कर लग रहा था की हो ना हो यह एक हत्या का मामला है। घटना पर थाना प्रभारी सिंहपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन को संज्ञान में लाया गया एवं मर्ग जांच पर से हत्या का मुकदमा कायम कर जांच में लिया गया।

घटना का ऐसे हुआ पर्दाफाश

इस गंभीर घटना की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवं डॉग स्क्वाड को रवाना किया गया। अज्ञात कंकाल की शिनाख्तगी के मुखबिरों को लगाया गया। तभी पता चला कि गांव की महिला उर्मिला कुशवाहा जिसका पति काफी दिनों से गायब है जिसका थाने में पूर्व से ही गुम इंसान कायम है वह गांव के ही एक अन्य व्यक्ति कैलाश कुशवाहा के साथ कई बार घूमती देखी गई है। अधिक जानकारी जुटाने पर पता चला की महिला लगातार उससे बात करती है, तब पुलिस की शक की सुई महिला पर अटक गई। सर्वप्रथम महिला उर्मिला कुशवाहा को हिरासत में लिया गया और पूछताछ करने पर महिला ने घटनाक्रम का खुलासा कर दिया एवं अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

ऐसे की वारदात

महिला ने बताया कि उसके और कैलाश के पिछले 8 साल से सबंध थे, जिसका पता उसके पति को लग गया था। इसलिए हम दोनों ने मिलकर शिवकुमार को रास्ते से साफ करने की योजना बनाई। तत्पश्चात आरोपी कैलाश कुशवाहा जो अपने घर से फरार हो गया था जिसकी पता तलाश कर देवेन्द्र नगर जिला पन्नाा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि एक साल पूर्व 21 अक्टूबर 2021 को कैलाश ने शिवकुमार की पत्नी उर्मिला से मिलकर योजना बनाई की शिवकुमार कुशवाहा को किसी बहाने खेत इंदारा ( कुआं ) तरफ ले आना फिर अपन दोनों मिलकर उसे खत्म कर देंगे। तब योजना अनुसार 21 अक्टूबर 2021 को रात 11 बजे कैलाश के बताए अनुसार पति शिवकुमार को उसकी पत्नी उर्मिला कुशवाहा रात करीबन 11 बजे शौच कराने का बहाना बनाकर कुआं तरफ ले गई।  कैलाश पहले से ही बैठा था जिसने रास्ते में शिवकुमार के सिर में लाठी मारकर उसे बेहोश कर दिया। फिर कैलाश ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद कैलाश कुशवाहा एवं उर्मिला कुशवाहा ने शिवकुमार की लाश को छिपाने के लिए कुआं ले गए और तार से लाश में दो बड़े-बड़े पत्थर बांधकर फेंककर छुपा दिया। फिर योजना अनुसार उर्मिला द्वारा अपने पति शिवकुमार कुशवाहा के गुमने की झूठी रिपोर्ट थाना सिंहपुर में 03 जनवरी 22 को दर्ज करा दी। इस मामले में पुलिस ने उर्मिला कुशवाहा पति शिवकुमार कुशवाहा निवासी उसरहा देवरी व कैलाश कुशवाहा पिता ज्ञान प्रसाद कुशवाहा उम्र 33 वर्षसा देवरी उसरहा टोला थाना सिंहपुर जिला सतना को गिरफ्तार लिया है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *