Monday , November 2 2026
Breaking News

Satna: विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाताओं का होगा अभिनंदन

स्वास्थ्य आयुक्त ने कलेक्टर,सीएमएचओ,सिविल सर्जन सहित संबंधित को जारी किए निर्देश

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/“विश्व रक्तदाता दिवस“ 14 जून पर विकास खंड से लेकर ग्राम स्तर तक कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों के संबंध में स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने समस्त कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन को निर्देश दिए है।
स्वास्थ्य आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2022 की थीम अनुसार जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान, रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं का ब्लड ग्रुपिंग अनुसार रजिस्ट्री और ब्लड ग्रुपिंग शिविर किए जाने है। केंद्र सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों, महाविद्यालयों, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए शपथ समारोह किये जाए। सभी रक्त केंद्रों को ई-रक्तकोष पोर्टल में पंजीकरण कराकर ब्लड स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। कोई भी स्वैच्छिक रक्तदान ई रक्तकोष एप, कोविन ऐप अथवा आरोग्य सेतु ऐप से स्वयं अपना रजिस्ट्रेशन रक्तदाता के रूप में करा सकता है। इसका प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक रक्तदाताओं का रजिस्ट्रेशन किया जाए।
जिलों को प्रदान की गई ब्लड कलेक्शन ट्रांसपोर्टेशन वैन का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य आयुक्त ने कहा है कि रक्तदान एक रूटीन एक्टिविटी है एवं ब्लड बैंकिंग आपातकालीन सेवाओं में सम्मिलित है। आगामी दस्तक अभियान को देखते हुए सभी ब्लड सेंटर पर्याप्त मात्रा में ब्लड स्टॉक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों का पंजीयन कराना जरूरी

वाहन मालिकों द्वारा अधिकांश ट्रेक्टर-ट्रॉली, डंफर और ट्रक से खनिजों का परिवहन होता है। इन वाहनों का ई-खनिज पोर्टल पर पंजीयन नहीं होने से ई-टीपी जनरेट नहीं होती है। ई-टीपी जनरेट नहीं होने से शासन को प्राप्त होने वाले राजस्व का भी नुकसान हो रहा हैं। खनिजों का परिवहन किए जाने वाले वाहनों में ई-टीपी नहीं होने से वाहनों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अवैध उत्खनन परिवहन के प्रकरण दर्ज किए जाकर अत्याधिक जुर्माने के रूप में राशि वसूल की जाती है।
खनिज अधिकारी ने बताया कि खनिज साधन विभाग द्वारा विभागीय वेबसाईट पर खनिजों के परिवहन किए जाने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। वाहनों के वेबसाईट पर रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात् वैध ठेकेदार से ई-टीपी प्राप्त करने के पश्चात खनिजों का परिवहन किया जा सकता है। विभागीय वेबसाईट पर बिना रजिस्ट्रेशन के खनिजों का परिवहन करना अवैध परिवहन की श्रेणी में आता है। इसलिए समस्त वाहन मालिक वेबसाईट पर जाकर परिवहन करने वाले वाहनों का पंजीयन कराएं।

राज्य बैंडमिंटन अकादमी ग्वालियर में प्रवेश के लिए प्रतिभा चयन 13 से 22 जून तक

मध्यप्रदेश राज्य बैंडमिंटन अकादमी ग्वालियर में प्रवेश के लिए 13 से 22 जून तक विभिन्न जिलों में प्रतिभा चयन कार्यक्रम किए जा रहे हैं। प्रारंभिक चयन भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में 13 एवं 14 जून तथा इंदौर के नेहरू स्टेडियम में 16 एवं 17 जून को निर्धारित है। अंतिम चयन प्रक्रिया ग्वालियर के श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर में 20 से 22 जून तक किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में 10 से 17 वर्ष के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बैंडमिंटन प्रशिक्षक श्री विष्णुवर्धन रेड्डी से मोबाइल नंबर- 7013996585 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं। प्रतिभा चयन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को आने-जाने का किराया एवं आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

वाइरल जूनोटिक बीमारी मंकीपॉक्स के लिए एडवाइजरी

मंकीपॉक्स एक वाइरल जूनोटिक बीमारी है, जो मध्य और पश्चिम अफ्रीका के ऊष्णकटीबंधीय वर्षा वन क्षेत्रों में पाई जाती है। मंकीपॉक्स के संक्रमित रोगी को सामान्यतः बुखार, रेश और लिम्फ नोड्स में सूजन पाई जाती है। यह रोग पशुओ से मनुष्य में और मनुष्य से मनुष्य में भी फ़ैल सकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि यह वायरस कटी-फटी त्वचा, (आँख, नाक, कान, मुँह) के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर सकता है। संक्रमित व्यक्ति के चकते दिखने से 1-2 दिन पहले तक रोग फ़ैल सकता है। सभी चकतो से पपड़ी गिर न जाये, तब तक रोगी संक्रमित बना रह सकता है।

शासकीय आईटीआई सतना में प्रवेश के लिये पंजीयन 12 जून तक

संचालक कौशल विकास मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार शासकीय आईटीआई सतना में प्रशिक्षण सत्र 2022-23 के लिये प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। संस्थान में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून तक एमपी ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन एवं च्वाईस फिलिंग करवा सकते हैं।
प्राचार्य आईटीआई सतना बीडी तिवारी ने बताया कि संस्था में संचालित एक वर्ष अवधि की ट्रेड कारपेंटर, वेल्डर, मैकेनिक ट्रैक्टर, डीजल मैकेनिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिसटेंट, कम्प्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मैनेजमेंट, फैशन डिजाईनिंग एंड टेक्नालॉजी तथा दो वर्ष अवधि की मशीनिष्ट, टर्नर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक मोटर व्हीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड में प्रवेश पाने के लिये अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन के समय च्वाईस फिलिंग कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिये संस्था में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक या दूरभाष क्रमांक 07672-257522 पर संपर्क कर सकते हैं।

डी.एल.एड. मुख्य परीक्षा 2022 के ऑनलाईन आवेदन फार्म की अंतिम तिथि 15 जून

डी.एल.एड. (द्वि-वर्षीय पाठ्यक्रम) मुख्य परीक्षा प्रथम वर्ष या द्वितीय वर्ष 2022 की मुख्य परीक्षा के परीक्षार्थी 8 से 15 जून तक अंतिम नियत शुल्क के साथ ऑनलाईन परीक्षा फार्म भर सकेंगे। संबंधित संस्थाएँ नियत तिथि तक छात्रों के ऑनलाईन आवेदन-पत्र भर सकेंगी। इसके बाद अंतिम तिथि में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की जाएगी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *