Sunday , April 28 2024
Breaking News

Mitali Raj Retirement: सोशल मीडिया पर छाया मिताली राज का संन्यास, दिग्गजों ने  दी शुभकामनाएं

Mitali Raj Retirement: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ मिताली राज ने क्रिकेट से सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करते हुए सभी को चौंका दिया। कई मशहूर हस्तियों ने ट्विटर पर उन्हें शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं दी। वह उनके सुखद सेवानिवृत्ति की कामना की। बीसीसीआई ने एक ट्वीट पोस्ट किया। लिखा कि भारतीय क्रिकेट में आपका योगदान अभूतपूर्व रहा है। आप अपने पीछे एक समृद्ध विरासत छोड़ गई हैं।

बोर्ड के सचिव जय शाह ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर पोस्ट किया है। लिखा कि एक शानदान करियर का अंत हुआ। भारतीय क्रिकेट में आपके अपार योगदान के लिए मिताली राज धन्यवाद। ग्राउंड पर आपके नेतृत्व ने महिला टीम का गौरव बढ़ाया है। अगली पारी के लिए शुभकामनाएं।

बोर्ड के सचिव जय शाह ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर पोस्ट किया है। लिखा कि एक शानदान करियर का अंत हुआ। भारतीय क्रिकेट में आपके अपार योगदान के लिए मिताली राज धन्यवाद। ग्राउंड पर आपके नेतृत्व ने महिला टीम का गौरव बढ़ाया है। अगली पारी के लिए शुभकामनाएं।

शिखर धवन ने पोस्ट किया, एक शानदार करियर के लिए मिताली राज बधाई। आप देश भर के क्रिकेटरों के लिए एक बेहतरीन उदाहरण रहे हैं। आगे जो कुछ भी है उसके लिए शुभकामनाएं। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी ट्वीट किया। कहा कि भारतमें, मिताली राज नाम महिला क्रिकेट का पर्याय बन गया है। आप दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।

 

 

About rishi pandit

Check Also

लोकसभा की 88 सीटों पर चुनाव हुआ संपन्न, 12 सौ उम्मीदवारों का किस्मत का फैसला EVM में कैद

नई दिल्ली  आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार शाम 6 बजे समाप्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *