Sunday , November 1 2026
Breaking News

Satna: प्रेक्षक ने किया मतदान कर्मियो के प्रशिक्षण, मतदान केंद्र और स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत आम निर्वाचन के लिये नियुक्त प्रेक्षक भारत भूषण गंगेले ने बुधवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विधालय धवारी मे चल रहे मतदान कर्मियो के प्रथम प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम रघुराजनगर सुरेश गुप्ता, तहसीलदार बीके मिश्रा, मास्टर ट्रेनर डॉ बीके गुप्ता भी साथ रहे। प्रेक्षक श्री गंगेले ने मझगवाँ विकासखण्ड मे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे प्रशिक्षण व मतपेटियों की सुरक्षा के लिये बनाये गये स्ट्रॉन्ग रूम का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर अनुराग वर्मा, सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव और एसडीएम पीएस त्रिपाठी, तहसीलदार एवं सीईओ जनपद, लायजिनिंग अधिकारी आत्मप्रकाश चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रेक्षक श्री गंगेले ने ग्राम पंचायत पिन्ड्रा मे मतदान केंद्र क्रमांक 108, 109 का भी निरीक्षण किया गया। उन्होने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुये निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केन्द्रों के लिये निर्धारित आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करनें के निर्देश दिये।

मतदाताओं को जागरुक करने ग्राम स्तर और वार्ड स्तर पर रैली 9 जून को

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने नगरीय निकाय स्तर पर नगरीय वार्डों और जनपद पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरुकता अभियान (सेंस) अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने का कैलेण्डर जारी कर दिया है। इसके अनुसार 9 जून को प्रातः 8 बजे सभी ग्राम स्तर एवं नगरीय निकायों के वार्ड स्तर पर मतदाता जागरुकता रैली निकाली जायेगी। इस मौके पर कलेक्टर एव जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा की उपस्थिति में उचेहरा विकासखंड के श्यामनगर में प्रातः 8 बजे जागरुकता रैली की आयोजन किया गया है। इसके साथ ही जिले के सभी ग्राम स्तर और वार्ड स्तर पर जागरुकता रैलियों का आयोजन होगा। मतदाता जागरुकता अभियान की गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपी गई है।

मतदान केंद्रों पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने अधीक्षण यंत्री म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. सतना को निर्देशित किया है कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन के लिये जारी कार्यक्रम अनुसार दोनो मतदान दिवस 6 जुलाई और 13 जुलाई तथा मतगणना दिवस 17 जुलाई और 18 जुलाई को बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था निर्बाध रुप से सभी मतदान केंद्रों बनाये रखना सुनिश्चित करें। ताकि मतदान एवं मतगणना का कार्य सुचारु रुप से जारी रहे।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *