Sunday , November 1 2026
Breaking News

Satna: शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, विधि-सम्यक चुनाव कराने में करें सहयोग- भारत भूषण 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सतना जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन और नगरीय निकाय निर्वाचन के पर्यवेक्षण कार्य हेतु नियुक्त प्रेक्षक भारत भूषण गंगेले ने बुधवार को पंचायत के रिटर्निंग ऑफीसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर तथा स्टैडिंग कमेटी के सदस्यों की बैठक लेकर त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके जैन, एसडीएम एसके गुप्ता, नीरज खरे, एचके धुर्वे, सुधीर बेक, डिप्टी कलेक्टर सुरेश जादव, तहसीलदार बीके मिश्रा, मानवेन्द्र सिंह, स्टैडिंग कमेटी के सदस्य विनोद अग्रवाल, साबिर खान, इलेक्शन सुपरवाईजर द्वारिकेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

प्रेक्षक श्री गंगेले ने कहा कि जिले की गौरवशाली परंपरा अनुसार होने जा रहे त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन और नगरीय निकाय निर्वाचन के चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, विधि-सम्यक रुप से संपन्न कराने में सभी सहयोग करें। उन्होने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को कहा कि निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता का पालन हर प्रक्रिया में सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि चुनाव कार्य में लगे हुये सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निष्पक्ष रहना चाहिये और निष्पक्ष दिखना भी चाहिये। उन्होने जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिये किये गये प्रबंध, मतदान केन्द्र, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान दलों का गठन और प्रशिक्षण, मतदान सामग्री की उपलब्धता आदि के संबंध में जानकारी ली। प्रेक्षक श्री गंगेले ने कहा कि रिटर्निंग ऑफीसर और सहायक रिटर्निंग ऑफीसर चुनाव संपन्न होने तक अपने निर्धारित हेडक्वार्टर में रहें, ताकि सूचना संप्रेषण में आसानी रहे।
प्रेक्षक श्री भारत भूषण गंगेले ने कहा कि प्रथम चरण के प्रवास पर वे 10 जून तक जिले के सर्किट हाउस के कमरा नंबर 4 में ठहरे हुये हैं। पंचायत अथवा नगरीय निकाय निर्वाचन के संबंध में जिस किसी को भी कोई समस्या या सुझाव के संबंध में प्रेक्षक से संपर्क करना चाहें तो प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक सर्किट हाउस के कमरा नंबर 4 में मुलाकात कर सकते हैं अथवा उनके मोबाईल क्रमांक 9826655956 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

सहायक रिटर्निंग ऑफीसर्स की सहायता के लिये कर्मचारी नियुक्त

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय निकाय आम निर्वाचन के दौरान महापौर और पार्षद पद के लिये नियुक्त सहायक रिटर्निंग ऑफीसर्स की सहायता एवं कार्य सुविधा की दृष्टि से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
जारी आदेशानुसार महापौर पद के सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव की सहायता के लिये प्रबंधक ई-गवर्नेंस योगेश तिवारी, प्रोग्रामर पुष्पेन्द्र गुप्ता और सहायक परियोजना अधिकारी अवधेश सिंह ड्यूटी नाम-निर्देशन पत्र की संपूर्ण व्यवस्था (आईईएमएस इंट्री) तथा प्रेमलाल कुशवाहा, कुलदीप सिंह, अनिल रजक, अमित सक्सेना, नितिन खरे, राजेश तिवारी की ड्यूटी नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने में सहायता के लिये कलेक्टर न्यायालय कक्ष क्रमांक एफ-2 में लगाई गई है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक पार्षद पद के लिये नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी संयुक्त कलेक्टर सुरेश गुप्ता की सहायता के लिये लोकसेवा प्रबंधक ऋतुराज मिश्रा, रुचि द्विवेदी, दिनेश चतुर्वेदी, मोलू सिंह की ड्यूटी नाम-निर्देशन की संपूर्ण व्यवस्था तथा रोहित कुमार, जेपी श्रीवास्तव, इंद्रजीत सोनी, अजय नारायण, पुष्पेन्द्र वर्मा की ड्यूटी नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने में सहायता के लिये न्यायालय नजूल तहसीलदार कक्ष क्रमांक जी-27 में लगाई गई है।
वार्ड क्रमांक 16 से 30 तक पार्षद पद के लिये नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी संयुक्त कलेक्टर नीरज खरे की सहायता के लिये ट्रेनर ऋतुराज रुसिया, सुनील निगम, अंकुर पांडेय की ड्यूटी नाम-निर्देशन की संपूर्ण व्यवस्था तथा अशोक सिंह, संजय गौतम, अतुल सिंह, अजय कुशवाहा, श्रीकांत सतनामी, शोभा रैकवार की ड्यूटी नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने में सहायता के लिये न्यायालय अनुविभागीय दंडाधिकारी कक्ष क्रमांक जी-1 में लगाई गई है। जबकि वार्ड क्रमांक 31 से 45 तक पार्षद पद के लिये नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी संयुक्त कलेक्टर सुरेश जादव की सहायता के लिये ऋतुराज मिश्रा, आरके चतुर्वेदी, सतीश पांडेय, हिमांशु गुप्ता की ड्यूटी नाम-निर्देशन की संपूर्ण व्यवस्था तथा रवि सेन, रेषु गुप्ता, संत कुमार वर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, अमित खरे और अजय पटेल की ड्यूटी नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने में सहायता के लिये न्यायालय तहसीलदार रघुराजनगर कक्ष क्रमांक जी-8 में लगाई गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की सहायता के लिये नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है 11 जून को प्रातः 10 बजे अपनी उपस्थित रिटर्निंग ऑफीसर के समक्ष में देना सुनिश्चित करें और निर्वाचन कार्य की समाप्ति तक सहायक रिटर्निंग अधिकारी के मार्गदर्शन में एवं निर्देशों के तहत सौंपा गया कार्य संपादित करें।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *