Monday , May 20 2024
Breaking News

Cricketer Umesh Yadav Wife: क्रिकेटर उमेश यादव ने शेयर की पत्नी तान्या की खूबसूरत फोटो

Cricketer Umesh Yadav beautiful wife Tanya: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ इस साल 2022 उमेश यादव (Umesh Yadav) के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है। क्रिकेटर उमेश यादव की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में फैंस काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनके पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं, हालांकि, उमेश और उनकी पत्नी तान्या वाधवा (Tanya Wadhwa) दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अपने जीवन से जुड़ी फोटो वीडियो भी काफी शेयर करते हैं।

उमेश यादव और तान्या की लव स्टोरी

यहां हम उमेश और तान्या (Umesh and Tanya) की लव स्टोरी के बारे में पूरी जानकारी हम दे रहे हैं। उमेश यादव और तान्या वधवा की पहली मुलाक़ात उनकी पहली डेट नाइट्स तक, हम आपको बता रहे हैं जो आप इस शानदार जोड़ी के बारे में जानना चाहते हैं।

कौन हैं उमेश यादव की पत्नी तान्या वाधवा

भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव की पत्नी तान्या वाधवा एक पंजाबी परिवार से संबंध रखती हैं। तान्या का जन्म दिल्ली में हुआ था और कल एक उनका जन्मदिन भी था और उसको ले के भी उमेश यादव ने सोशल मीडिया पर तान्या वाधवा के साथ एक फोटो भी शेयर की हैं |

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 7 जून को अपनी पत्नी तान्या वाधवा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। 32 वर्षीय गेंदबाज ने तान्या की एक तस्वीर फूलों के गुलदस्ते के साथ साझा की। जन्मदिन की बधाई देते हुए यादव ने लिखा कि वह उनकी दुनिया को रंगों से सरोबार कर देती है और उनके जीवन में अर्थ लाती हैं।

क्या करती हैं उमेश यादव की पत्नी तान्या वाधवा

उमेश यादव की पत्नी तान्या वाधवा की बचपन से ही फैशन डिज़ाइनर बनना चाहती थी | दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद तान्या ने फैशन को अपना करियर चुना | उन्होंने दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और एक फैशन डिजाइनर के रूप में अपना काम शुरू कर दिया था और आज वह एक फैशन डिजाइनर हैं।

यादव और तान्या वाधवा की पहली मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ के खिलाड़ी उमेश साल 2010 में पहली बार आईपीएल मैच के दौरान तान्या वाधवा से मिले थे। तान्या क्रिकेट की बड़ी फैन हैं और उन्हें एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से उमेश से मिलने का मौका मिला था। यहीं से इनके जीवन में अच्छा बदलाव आने लग गया था। दोनों के रिश्ते की शुरुआत यहीं से मानी जाती है।

उमेश-तान्या की डेटिंग स्टोरी

बताया जाता है कि , एक-दूसरे से कई बार मिलने के बाद उमेश यादव को तान्या से प्यार हो गया था, उनके काइंड और सॉफ्ट नेचर के कारण उमेश का दिल तान्या पर आ गया था। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2013 में उमेश और तान्या ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया था। कपल ने अपने-अपने परिवारों को अपने फैसले के बारे में बताया और उनके माता-पिता भी इस निर्णय से राजी हो गए थे।

उमेश-तान्या की सगाई की रस्म

उमेश यादव और तान्या वाधवा की शादी को लेकर दोनों परिवार बेहद खुश थे। 15 अप्रैल 2013 को दोनों ने सगाई कर ली थी। सगाई होने से ये बात साफ हो गयी थी कि, उमेश और तान्या के संबंधों के बारे में मीडिया में चल रही खबरें सच थीं, और लवबर्ड्स एक-दूसरे के बारे में गंभीर थे।

उमेश- तान्या से शादी

29 मई 2013 को उमेश यादव ने अपनी गर्लफ्रैंड तान्या वाधवा से होटल ‘सेंटर पॉइंट’ नागपुर में शादी रचाई थी। अपनी शादी के दिन यह कपल काफी सुंदर लग रहा था। तान्या ने अपने फैशन डिजाइनिंग स्किल्स को साबित कर दिया था। दरअसल, उन्होंने एक पारंपरिक लहंगा पहना था। हालांकि, तान्या की ‘चान्या-चोली’ ने सबका ध्यान आकर्षित किया था। इसकी शानदार सिल्वर और गोल्डन कढ़ाई ने सभी का दिल जीत लिया था।

 

About rishi pandit

Check Also

निजी मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली

देहरादून देहरादून के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर ने कथित तौर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *