Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Satna: आखिरी दिन खूब तपा नौतपा, 46.2 डिग्री सेल्सियस तक गया था सर्वाधिक तापमान  

अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया, दोपहर में सूनी दिखीं सड़कें 

 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ 25 मई से शुरू हुआ नौतपा दो जून को समाप्त हो गया। नौ तपा के दिनों में सूरज की किरणें तेज मानी जाती हैं और सबसे ज्यादा गर्मी का अनुमान होता है लेकिन इस बार 25 जून से शुरू हुआ नौतपा ने सतना में राहत दी लेकिन आखिरी दिन दो जून को नौतपा ने विंध्य को तपा ही दिया। सतना में अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया और भीषण गर्मी के कारण लोग बेहाल दिखे। सड़कें दोपहर में सूनी दिखीं और जो लोग दिखे भी वे खुद को धूप से बचाते हुए दिखे। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ ही दिनों में एक बार फिर सतना का मौसम बदलेगा और बारिश आंधी की संभावना है। वहीं लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा कि इस बार नौतपा में जो राहत थी, गर्मी ने वह कसर आखिरी दिन निकाल ली और सतना को तपाकर नौतपा चला गया।

15 जून तक सतना आ जाएगा मानसून : इस बार प्रदेश में समय पर मानसून पहुंच जाएगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग सतना द्वारा भी बताया गया कि संभवतः 15 जून तक सतना में मानसून पहुंच जाएगा और इस बार अच्छी बारिश की स्थिति है। जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं प्री-मानसून की बारिश एक सप्ताह पूर्व से ही शुरू होने की जानकारी है। ज्ञात हो कि इस वर्ष सतना में सर्वाधिक तापमान 14 मई को 46.2 डिग्री सेल्सियस तक गया था।

गुरुवार का मौसम 

सतना में नौतपा के अखिरी दिन दो जून गुरुवार को सतना जमकर तपा। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सुबह की आर्द्रता 29 प्रतिशत तो शाम की आर्द्रता 15 प्रतिशत मापी गई। आसमाम में कहीं-कही बादल रहे लेकिन दिन भर तेज लू और लपट चली।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *