KK Death News Updates: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ बॉलीवुड के मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ (केके) की मौत का राज गहराता जा रहा है। कुछ लोग इसे अप्राकृतिक मौत करार दे दे हैं। हालांकि मौत की असली वजह का खुलासा थोड़ी देर में हो जाएगा, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आएगी। इस बीच, बीती रात के कंसर्ट का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें सिंगर केक गर्मी लगने की शिकायत करते दिख रहे हैं। इसके थोड़ी देर बाद उन्होंने असहज स्थिति में बाहर ले जाया जाता है। वे होटल जाते हैं और मौत की दुखद खबर आ जाती है।
वैसे तो माना जा रहा है कि सिंगर की मौत हार्ट अटैक से हुई है। खबर यह भी है कि उनके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। अंतिम संस्कार से पहले पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिससे मौत की असली वजह सामने आएगी। वहीं कोलकाता पुलिस ने न्यू मार्केट थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि केके का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कोलकाता पहुंचा परिवार
गायक KK का परिवार कोलकाता पहुंच गया। केके का पार्थिव शरीर सीएमआरआई अस्पताल में रखा गया है, जहां से एसएसकेएम अस्पताल ले जाया जाएगा और पोस्टमार्टम होगा।
जैसे ही Singer KK के मौत की खबर आई, उनके फैन्स के साथ ही इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में शोक की लहर छा गई। पीएम मोदी समेत तमाम बड़े लोगों ने रिएक्शन दी। पीएम ने ट्वीट किया- उनके गानों ने हर वर्ग के लोगों को प्रभावित किया है. हम उन्हें उनके गानों के जरिए हमेशा याद रखेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ट्वीटर पर भी #Shocking ट्रेंड करने लगा। बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, कोलकाता के उल्टाडांगा स्थित गुरुदास महाविद्यालय में मंगलवार शाम केके का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया गया. कहा जाता है कि स्टेज पर जाने के बाद उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। बार-बार वह बैकस्टेज जा रहा था। बताया कि उन्हें काफी गर्मी भी लग रही थी। उन्होंने स्पॉटलाइट बंद करने के लिए भी कहा। इसके बाद वह अपने होटल चला गया। वहां सीढ़ी चढ़ते समय वह अचानक गिर पड़ा। इसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका पोस्टमॉर्टम बुधवार को किया जाएगा।
जानिए सिंगर केके के बारे में
23 अगस्त 1968 को दिल्ली में जन्मे केके ने न केवल हिंदी में बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली और गुजराती फिल्मों के लिए भी गाया है। केके ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के माउंट सेंट मेरीज से की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की। फिल्मों में ब्रेक मिलने से पहले ही केके ने लगभग 3500 जिंगल गाए थे।
1999 में क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारत के जोश ने भारतीय टीम के समर्थन में गाना गाया था। उनके इस गाने में कई भारतीय क्रिकेटर भी नजर आए थे। इसके बाद केके ने बतौर सिंगर करियर की शुरुआत म्यूजिक एल्बम ‘पल’ से की। इस सफलता के साथ ही उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए।
Bhaskar Hindi News