Friday , November 6 2026
Breaking News

Poonam Pandey: गोवा पुलिस ने पूनम के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, अश्लील वीडियो शूट का मामला

Case against Poonam Pandey: digi desk/BHN/मुंबई/ जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे इस बार एक बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं। गोवा पुलिस ने अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। गोवा के काणकोण पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई चार्जशीट में कहा गया है कि अभिनेत्री ने दो साल पहले यानी 2020 में गोवा के चपाेली डैम के पास न्यूड फोटोशूट कराया था। इसके बाददोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। काणकोण थाना पुलिस के मुताबिक अश्लीलता और अश्लील वीडियो प्रसारित करने संबंधी विभिन्न धाराओं के तहत काणकोण न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष हफ्तेचार्जशीट दायर किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 39 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं, जिनसे मामले की सुनवाई के दौरान अदालत पूछताछ करेगी।

क्या था मामला?

दरसअल, दो साल पूनम पांडे अपने पूर्व पति सैम बॉम्बे के साथ गोवा वेकेशन के लिए गई थीं। वहां उन्होंने एक फोटोशूट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने पुलिस स्टेशन जाकर पूनम पांडे और उनके एक्स हस्बैंड के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज कराई। शिकायत में अभिनेत्री पब्लिक प्लेस पर गलत तरीके से घूमने, वल्गर वीडियोग्राफी बनाने, डांस और गाना गाने का आरोप लगाया गया था।

इसी मामले में पूनम पांडे और सैम बॉम्बे पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 447 (क्रिमिनल ट्रेसपास), 292, 293 (अश्लीलता) और 294 (सार्वजनिक स्थान पर किसी भी अश्लील गीत या शब्दों का उच्चारण) के साथ-साथ अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

पति से अलग रह रही हैं पूनम

अक्सर विवादों की वजह से लाइम लाइट में रहने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे के साथ सितंबर 2020 में शादी की थी। अगले साल नवंबर 2021 में उन्होंने अपने पति सैम के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। खबरों के मुताबिक, पूनम पांडे को कुछ गंभीर चोट भी आई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उस वक्त पुलिस ने सैम को गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद दोनों में सुलह हो गई थी, लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते बिगड़ते चले गए।

 

About rishi pandit

Check Also

रणबीर कपूर-यश की ‘रामायण’ को बिना कट मिला U सर्टिफिकेट, 3 घंटे 15 मिनट होगी फिल्म की लंबाई

मुंबई  बड़े पर्दे पर भगवान राम की गाथा देखने के लिए दर्शकों का इंतजार अब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *