Monday , April 29 2024
Breaking News

Weekly Rashifal: हर फैसला जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा, जानिए शुभ रंग, शुभ अंक

Weekly Rashifal 22 to 28 May 2022

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): ऊर्जा व उत्साह महसूस करेंगे। नई संभावनाएं प्रत्यक्ष होंगी। बाह्य परिस्थितियां आपके आनंद को प्रभावित नहीं कर सकेंगी। अतीत में किए गए परिश्रम से भौतिक लाभ मिलेगा। विविधतापूर्ण अनुभवों से गुजरेंगे। अल्प अवकाश से तरोताजा महसूस करेंगे। खरीदारी के अतिरेक से बचें। पेशेवर जीवन में बेहतरीन अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विनोदप्रियता कायम रखें। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: फायरी रेड

वृष (21 अप्रैल-21 मई): घर व कार्यस्थल पर चीजों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए निजी उपस्थिति आवश्यक होगी। अंतर्मन पर भरोसा करते हुए निवेश व लोगों के संदर्भ में उचित निर्णय ले सकते हैं। खेलों व कलात्मक अभिरूचि की गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। एक गहन आध्यात्मिक अनुभव के फलस्वरूप प्राथमिकताओं, मूल्यों व दृष्टिकोण में परिवर्तन आएगा। भावनाओं में उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे। ध्यान व योग करें। पुराने भय से मुक्त होंगे। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: पिंक एंड ब्लू

मिथुन (22 मई-21 जून): व्यापक दृष्टिकोण के साथ संभावनाओं का साक्षात्कार करेंगे। विभिन्न गतिविधियों में कार्यकुशलता साबित करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य का खयाल रखें व धन का संचय करें। यात्रा का अवसर बनेगा। आलस्य त्यागकर सफलता के पथ पर कदम बढ़ाएं। धैर्य का प्रतिफल मिलेगा। निजी मामलों में विरोध का अंत होगा। प्रेम व सहयोग मिलेगा। मन जिन विचारों में उलझा है, उन पर विराम लगाते हुए नई शुरुआत करेंगे। शुभ अंक: 21 शुभ रंग: रायल ब्लू

कर्क (22 जून-22 जुलाई): जीवन के प्रति उत्साह व ऊर्जा महसूस करेंगे, किंतु ऊपरी तौर पर शांत व संयत नजर आएंगे। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। निजी संबंध में प्रेम, संतुलन व स्वातंत्र्य रहेगा। निजी संबंधों का अधिक विश्लेषण न करें। सहज भाव से प्रेम का प्रत्युत्तर देंगे, तभी साथी से भी स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा। नई समझ विकसित होगी। अज्ञात रोमांचक राहों पर कदम बढ़ाएंगे। अपने विचार व अनुभव दूसरों संग साझा करें। अंक: 13 शुभ रंग: ओशन ब्लू

सिंह (23 जुलाई – 23 अगस्त): वर्तमान क्षणों को आनंद के साथ जीने में ही समझदारी है। स्वास्थ्य व खानपान पर ध्यान देंगे। स्नेह के साथ मित्रों व प्रियजनों का आतिथ्य करेंगे। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। अल्प अवकाश पर जा सकते हैं। तात्कालिक चीजों के कारण दीर्घकालिक लक्ष्यों की अनदेखी न करें। आर्थिक स्थिति व प्रतिष्ठा मजबूत होगी। संवेदनशील रहेंगे, पर बातों को दिल पर लेने से बचें। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: सैफ्रन

कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): पेशेवर जीवन में कार्य सुचारू गति से बढ़ेंगे। युवाओं व बच्चों के साथ मिलकर कार्यशील रह सकते हैं। खरीदारी के अतिरेक से बचें। सुखद समाचार की प्राप्ति या अतिथियों का आगमन हो सकता है। नए अनुभव मिलेंगे। पेशेवर जीवन में रोमांचक यात्रा आरंभ होगी। ध्यान व योग करें। भ्रम दूर होंगे। समझदारी भरा दृष्टिकोण विकसित होगा। रचनात्मक दिशा में कदम बढ़ाएंगे। चुनौतियों को स्वीकार करें। शुभ अंक: 18 शुभ रंग: क्रिमसन

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): कार्यस्थल पर नए लक्ष्य प्रस्तुत होंगे, उनके परिप्रेक्ष्य में नए विचारों व कार्यशैली से सामंजस्य बिठाएंगे। सहज भाव से रचनात्मक दिशा में बढ़ें। परिस्थितियों का पुन: आकलन करेंगे। पुराने विचारों व पूर्वाग्रहों से दूरी बनाएंगे। निजी संबंधों में असमंजस उत्पन्न होने पर विनोदी स्वभाव के साथ नई शुरुआत करें। परिवर्तन का विरोध करने के बजाय अनुभवों से सीख लेकर नए अवसरों की दिशा में बढ़ें। शुभ अंक: 14 शुभ रंग: क्रीम एंड वाइट

वृश्चिक (24 अक्टूबर – 22 नवंबर): अत्यंत भावुक रहेंगे। कुछ कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर स्वार्थी व नकारात्मक व्यक्तियों से घिरा हुआ महसूस करेंगे। निजी संबंधों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिस्थितियां समय के साथ स्वत: परिवर्तित होंगी, इसलिए निर्णय लेने से पहले थोड़ी प्रतीक्षा करना उचित होगा। पेशेवर जीवन में आप परिवर्तन के मोड़ पर हैं। नए अवसरों पर विचार करें। स्वजनों संग समय बिताएंगे। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: सिल्वर ग्रे

धनु (23 नवंबर – 23 दिसंबर): कार्यस्थल पर अनुभव व बुद्धिमत्ता से महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। लोगों का विश्वास व सम्मान अर्जित करेंगे। स्वतंत्र रूप से कार्य करते हुए सर्वोत्तम प्रदर्शन करेंगे। कार्यस्थल पर लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। ऊहापोह भरे माहौल में व्यवस्था कायम करेंगे। एक अहम निर्णय आपके निजी संबंध व भविष्य की खुशियों को प्रभावित कर सकता है, इसलिए साथी से विचार-विमर्श करना उचित होगा। संजीदगी के बजाय विनोदी रवैया अपनाएं। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: वाइन रेड

मकर (24 दिसंबर – 20 जनवरी): व्यावसायिक व निजी मामलों को कुशलता से हल करेंगे। वित्तीय व कानूनी मामलों का सहज समाधान संभव हो सकेगा। जटिलताओं से निपटने का यह उचित समय है। समझदारी भरा दृष्टिकोण विकसित होगा। निजी संबंधों को प्रतिबद्धता से मजबूती मिलेगी। साथी संग आनंद के क्षण साझा करेंगे। आपसे जुड़ा कोई युवक अपनी स्वतंत्र यात्रा के लिए तैयार है। लक्ष्य की दिशा में संपूर्ण ऊर्जा लगाएंगे। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): विवादों का हल व व्यावसायिक सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर लोग सलाह व सहयोग की अपेक्षा रखेंगे। प्रतिष्ठा प्राप्त होगी व नए अवसरों को आकर्षित करेंगे। लोगों पर ऊर्जा बर्बाद करने से बचें। व्यावसायिक जीवन में होने वाली राजनीति पर नजर रखें। निजी संबंधों के प्रति भावनाएं प्रकट करेंगे। समझौते को तैयार नहीं होंगे। किसी लीक पर चलने के बजाय जीवन को उसी रूप में स्वीकार करें जैसा वह है। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: स्काई ब्लू

मीन (20 फरवरी – 20 मार्च): निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। भावनाएं प्रतिध्वनित होंगी। नए कार्यों की शुरुआत को लेकर आलस्य महसूस कर सकते हैं। घर पर सौहार्द रहेगा व कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण लोगों से उत्साह बढ़ाने वाला प्रत्युत्तर मिलेगा। पुराने मित्रों संग अतीत की यादें ताजा करेंगे। परिपक्व व सुलझे हुए दृष्टिकोण के साथ युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। भावनाओं में बहकर कार्यों को विलंबित करने से बचें। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: टरक्वायज

 

About rishi pandit

Check Also

घर में लकड़ी के मंदिर रखने के लिए 5 वास्तु नियम: शुभता और समृद्धि के लिए

आपने अपने आसपास ऐसे कई घरों को देखा होगा, जहां पर लकड़ी का मंदिर बना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *