Tuesday , April 30 2024
Breaking News

Vastu Tips: मनी प्लांट और दूध का ये चमत्कारी उपाय, चुंबक की तरह आता है पैसा

Vastu Tips: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हालांकि इसकी सही दिशा होना भी जरूरी है। मनी प्लांट को सही दिशा में रखने से परिवार के लोगों पर पॉजिटिव प्रभाव देखने को मिलता है। इससे व्यापार और नौकरी में लाभ होता है। साथ ही आर्थिक स्थिति सुधरती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट का पौधा बुध ग्रह और कुबेर से संबंधित है। इस कारण घर में लगाने से सुख-समृद्धि का वास होता है। वास्तु में मनी प्लांट के कई नियमों का जिक्र है। इनके पालन से घर में बरकत आती है। आइए जानते हैं वास्तु से संबंधित इन नियमों के बारे में।

मनी प्लांट और दूध का उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट और दूध का उपाय जातक को धनवान बना सकता है। मनी प्लांट में दूध डालने का उपाय शुभ होता है। मान्यता है कि माता लक्ष्मी को दूध और सफेद चीज प्रिय है। इस लिए यदि मनी प्लांट में दूध अर्पित किया जाए, तो इसकी ग्रोथ के साथ व्यक्ति की आमदनी में वृद्धि होती है।

कैसे करें ये उपाय

मनी प्लांट में जब पानी डालते हैं, तो उसमें कुछ बूंदे कच्चे दूध की मिला लें। ऐसे में जैसे मनी प्लांट ऊपर की ओर बढ़ेगा। परिवार के सदस्य भी ऊपर की ओर तरक्की करेंगे।

मनी प्लांट रखने की दिशा

मनी प्लांट तभी असर दिखाता है, जब इसे सही दिशा में रखा जाए। मनी प्लांट की सही दिशा दक्षिण-पूर्व कोण है। इस दिशा में रखना शुभ होता है। वह व्यक्ति की आर्थिक स्थिति सुधरती है।

About rishi pandit

Check Also

घर में लकड़ी के मंदिर रखने के लिए 5 वास्तु नियम: शुभता और समृद्धि के लिए

आपने अपने आसपास ऐसे कई घरों को देखा होगा, जहां पर लकड़ी का मंदिर बना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *