Aaj Ka Panchang 23 May 2022: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 11 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 5 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 22 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है और शीतलाष्टमी भी है। जानिए सोमवार का पंचांग,राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
शुभ मुहूर्त
- अष्टमी तिथि – आज दोपहर 11 बजकर 35 मिनट तक
- वैधृति योग – आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 5 मिनट तक
- शतभिषा नक्षत्र – आज रात 10 बजकर 22 मिनट तक
राहुकाल- सुबह 07:09 से सुबह 08:52 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 5:26 बजे
- सूर्यास्त- शाम 7:08 बजे
राशिफल
मेष- आपको विभिन्न स्तरों पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आप भ्रमित रह सकते हैं। इस स्थिति के कारण आप समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगे। कुछ व्यावसायिक योजनाओं को इस समय संसाधनों की कमी के कारण रोकना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। उत्तरार्द्ध में, स्थिति में सुधार होगा और कठिनाइयों का समाधान होगा। आप अपने भाइयों, बहनों और दोस्तों के सहयोग से प्रगति करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपकी सामाजिक छवि में वृद्धि होगी।
वृष- आज आप परिवार वालों के साथ बेहतर समय बिताएंगे. जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें आज उन्नति के कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। किसी बुजुर्ग की मदद करने से आपके मन में राहत का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप हर तरह की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे। आपके सुखद व्यवहार से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। आप अपने करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। कला के छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
मिथुन- जीवनसाथी से कोई खास तोहफा मिल सकता है, जीवनसाथी का सहयोग और साथ मिलेगा. आर्थिक लाभ हो सकता है। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारी और तथ्य प्रदान करेंगे। आपको अधिक जिम्मेदारी दी जाएगी। आपको इनसे अपने सामान्य कुशल तरीके से निपटना होगा ताकि आने वाले समय में यह आपके करियर के अवसरों को बढ़ा सके। नौकरी के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा।
कर्क- आज मानसिक पीड़ा और विचारों में अस्थिरता बढ़ेगी, जिससे आपको निर्णय लेने में कठिनाई का अनुभव होगा. आमदनी के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आज थोड़े से प्रयास या बिना प्रयास के भी धन मिलने की संभावना है। इस समय भाग्य आपके साथ है, इसलिए किसी नए काम की योजना बनाने या उसे करने का यह सही समय है। इस समय बस मन को वश में रखें और इसे भटकने न दें सफलता ही आपका इंतजार कर रही है इसलिए मन को वश में करके आगे बढ़ने की कोशिश करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए यथास्थिति बनी रहेगी। जो लोग कपड़े, तेल, सौंदर्य और फैशन आदि से संबंधित कार्य करते हैं उनके लिए यह समय बहुत उपयोगी है।
सिंह- आज आपको किसी मित्र की मदद करने का मौका मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको अपने खर्च और आय के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। सेहत में आज उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना चाहिए। लवमेट के लिए दिन ठीक रहने वाला है। पॉलिटेक्निक के छात्रों के लिए दिन कठिन रहने वाला है। उचित परिश्रम से ही आप सफलता प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आज आपकी इच्छा के अनुसार सारे काम पूरे होने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। मंदिर में मिश्री का दान करें, आपके सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।
कन्या- आज के दिन हर स्थिति को लेन-देन के नजरिए से न देखें. अपना दृष्टिकोण ईमानदार और स्पष्ट रखें। कुछ अदालतों से जुड़े तमाम तरह के मामले सामने आने वाले हैं। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं की सराहना करेंगे। परिवार वालों के साथ आज का दिन सुखद रहेगा। आपको तंबाकू, शराब और नशीले पदार्थों जैसी व्यसनी चीजों से भी दूर रहना होगा क्योंकि ये आपके स्वास्थ्य को गंभीर जोखिम में डाल सकते हैं।