Thursday , May 16 2024
Breaking News

PM Modi: सेंट विंसेंट के PM ने किया राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत, कहा- PM मोदी के टेलर से सिलवाया था अपना सूट

World saint vincent and grenadines prime minister ralph gonsalves said that pm modis tailor stitched his suit for the occasion: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी दो कैरिबियाई देशों की यात्रा के दूसरे चरण में सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस में हैं। किंग्सटाउन में राष्ट्रपति कोविंद ने वहां के काल्डर रोड का नाम बदलकर भारत मार्ग (इंडिया ड्राइव) रखा। इस दौरान सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस के प्रधानमंत्री राल्फ गोंजाल्वस भी मौजूद थे। राष्ट्रपति ने वहां मौजूद भारतीय मूल के लोगों को संबोधित भी किया। अपने देश में राष्ट्रपति कोविंद का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस के प्रधानमंत्री राल्फ गोंजाल्वस ने दोनों देशों के बीच दोस्ती का एक बेहद खास उदाहरण पेश किया।

उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बहुत अच्छी मित्रता है। राल्फ गोंजाल्वस ने कहा, “मेरा ब्लेजर उनके (पीएम मोदी के) दर्जी द्वारा बनाया गया था। उन्होंने ही यह सूट बनाया है जो मैंने आज अपने दोस्त राष्ट्रपति कोविंद के स्वागत के लिए पहना है। पीएम मोदी और मेरी बहुत अच्छी दोस्ती है। हम दोनों विनोदी (humourous) हैं और मानवता, शांति व सुरक्षा की चिंता करते हैं।” दरअसल राष्ट्रपति के स्वागत में पहुंचे गोंजाल्वस का ब्लेजर पीएम मोदी की जैकेट जैसा था। इसी बारे में पूछे जाने पर उन्होंने ये बताया। प्रधानमंत्री गोंजाल्वस ने कहा, “मैं भारत के लोगों को बताना चाहता था कि आपका देश मेरे दिल में है, सभी सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस लोगों के दिलों में है।”

इस दौरे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस के गवर्नर जनरल डेम सुसान डोगन और प्रधानमंत्री राल्फ गोंजाल्वस से मुलाकात की। साथ ही दोनों देशों के बीच सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति के क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर विचार-विमर्श हुआ। पीएम गोंजाल्वस ने यह भी बताया कि वे ‘व्यापार और निवेश को प्रोत्साहित करने’ के लिए 2023 तक भारत में एक राजनयिक मिशन स्थापित करने का इरादा रखते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि भारतीय राष्ट्रपति की द्वीप राष्ट्र की यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत और गहरा करने में योगदान देगी।

About rishi pandit

Check Also

पोप फ्रांसिस ने की इटली वालों से बच्चे पैदा करने की अपील, कंडोम की तुलना हथियार से की

रोम  ईसाई धर्म से सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने इटली और यूरोप में जनसंख्या संकट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *