Sunday , May 5 2024
Breaking News

Lunar Eclipse: 16 मई को लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए कहां दिखेगा, क्या करें और क्या न करें

Lunar Eclipse 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  हिंदू पंचांग के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा। गौरतलब है कि सूर्य जब पृथ्वी और चंद्रमा के बीच आ जाता है तो तब चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि को होता है, वहीं सूर्य ग्रहण सिर्फ अमावस्या को ही होता है।

जानें चंद्र ग्रहण का समय
हिंदू पंचांग के मुताबिक साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण दक्षिण-पश्चिम यूरोप, दक्षिण-पश्चिम एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर से दिखाई देगा। इसके अलावा अंटार्कटिका और अटलांटिक महासागर में भी यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।
8 नवंबर को लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण
इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा। इस ग्रहण को उत्तर-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक, अंटार्कटिका और जैसे क्षेत्रों से देखा जा सकता है।
30 अप्रैल को लगा था पहला चंद्र ग्रहण
हिंदू पंचांग के मुताबिक पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगा था। यह यह साल का पहला ग्रहण था, जो 1 मई की सुबह खत्म हुआ था। यह ग्रहण मेष राशि में लगा था।
चंद्र ग्रहण के दौरान न करें ये गलतियां
चंद्र ग्रहण को खुली आंखों से न देखें। हमेशा दूरबीन या चश्मे से देखना चाहिए। इस दौरान भोजन भी ग्रहण नहीं करना चाहिए। खाने के बर्तन में तुलसी के पत्ते जरूर डालना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान कभी बाल या नाखून न काटें। चंद्र ग्रहण के बाद अन्न और वस्त्र का दान कना चाहिए।
भारत में भी दिखेगा दूसरा चंद्र ग्रहण
साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। इसे भारत में भी देखा जा सकता है। ग्रहण का समय दोपहर 01.32 बजे से शुरू होकर 07.27 बजे समाप्त होगा।

About rishi pandit

Check Also

शुक्र व गुरु तारा हुआ अस्त नहीं होंगे मांगलिक कार्य, जाने कब होगा उदय

नवग्रह में देवताओं के गुरु बृहस्पति और दैत्यों के गुरु शुक्र का विशेष महत्व है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *