Sunday , May 5 2024
Breaking News

Covid-19: क्या भारत में Corona से 47 लाख मौत हुई? WHO रिपोर्ट पर ICMR DG ने बताई सच्चाई

Covid-19 Death in india: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ भारत में कोरोना महामारी के कारण हुई मौतों के आंकड़ों को लेकर इन दिनों विवाद छिड़ा हुआ है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक रिपोर्ट कर बताया है कि भारत में कोरोना महामारी के कारण करीब 47 लाख लोगों की मौत हुई है, लेकिन WHO के इन आंकड़ों पर भारत सरकार ने आपत्ति जताई है और इसे सच्चाई से परे बताया है। भारत सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के कारण अभी तक करीब 5 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं इस विवाद में अब आईसीएमआर के प्रमुख डॉ. बलराम भार्गव ने भी अपना पक्ष रखते हुए कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की मौत पर सच्चाई बताते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं।

आईसीएमआर के डीजी डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि भारत की आपत्तियों के बावजूद WHO ने पुरानी तकनीक और मॉडल के जरिए जुटाए गए मौत के आंकड़े जारी कर दिए हैं। भारत की चिंताओं पर सही तरीके से गौर नहीं किया गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) डीजी बलराम भार्गव ने कहा कि जब कोविड-19 महामारी के कारण मरीजों की मौतें शुरू में हो रही थीं, तब दुनियाभर की सरकारों और यहां तक ​​कि WHO के पास भी कोरोना से होने वाली मौतों को लेकर कोई विशेष रूप से परिभाषित नहीं किया गया था। भार्गव ने उदाहरण देकर समझाते हुए कहा कि यदि कोई मरीज आज कोरोना पॉजिटिव हो जाता है और दो सप्ताह के बाद मौत हो जाता है तो क्या यह COVID-19 के कारण मृत्यु मानी जाएगी, या 2 महीने, 6 महीने के बाद मौत होगी तो क्या यह कोविड-19 की मृत्यु मानी जाएगी?

डॉ. भार्गव ने कहा कि हमने सभी डेटा को देखा और हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि COVID-19 पॉजिटिव होने के बाद हुई मौतों में से 95 फीसदी पहले 4 हफ्तों में हुई थी। इसलिए 30 की कट-ऑफ मृत्यु की परिभाषा के लिए दिन निर्धारित किए गए थे।

गौरतलब है कि WHO ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में कहा कि भारत में वर्ष 2020-21 में 47 लाख लोगों की मौत कोरोना महामारी के कारण हुई है। यह आंकड़ा केंद्र सरकार के आधिकारिक मरने वालों की संख्या से 10 गुना अधिक है और भारत को COVID-19 से दुनिया का तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश बनाता है।

 

About rishi pandit

Check Also

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान के साथ कांग्रेस के संबंधों का आरोप लगाते हुए खूब भड़के

नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान के साथ कांग्रेस के संबंधों का आरोप लगाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *