Sunday , November 8 2026
Breaking News

IRCTC Package: नेपाल घूमने वालों के लिए IRCTC लाया है किफायती प्लान, मिलेंगी ये सुविधाएं

IRCTC Tour Package: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन नेपाल के लिए एक किफायती टूर पैकेज लेकर आया है। यह 6 दिन और 5 रातों की यात्रा लखनऊ से शुरू होगी। इस दौरान काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप, दरबार स्क्वायर, पोखरा में मनकामना मंदिर, विन्ध्यवासिनी मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव गुफा के दर्शन कराए जाएंगे। यह टूर पैकेज 19 जून को शुरू होगा और 24 जून तक चलेगा। इस पैकेज में यात्रियों के लिए लखनऊ से काठमांडू और लखनऊ वापसी की फ्लाइट व्यवस्था रहेगी। इस पैकेज में हवाई यात्रा, 3 स्टार होटल में ठहरने और खाने की व्यवस्था आईआरसीटीसी करेगा।

कितने देने होंगे पैसे

इस हवाई टूर के लिए प्रति व्यक्ति 48,500 रुपए देने होंगे। वहीं दो लोगों के एक साथ बुकिंग पर प्रति व्यक्ति 39,000 रुपए और तीन लोगों के एक साथ बुकिंग पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 38,850 रुपए है।

कैसे करा सकते हैं बुकिंग

इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन जाकर कर सकते हैं। वहीं आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए बुकिंग की जा सकती है।

जारी हो सकते हैं और पैकेज

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक (लखनऊ) अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि इस पैकेज के तहत लोग अमौसी एयरपोर्ट से काठमांडू के लिए उड़ान भरेंगे। उन्होंने कहा कि इस टूर पैकेज के तहत नेपाल जाने वाले वाले लोगों को पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप, दरबार स्क्वायर और पोखरा समेत अन्य स्थानों पर ले जाया जाएगा। सिन्हे ने आगे कहा, इस टूक पैकेज के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया को देखते हुए भविष्य में लखनऊ से नेपाल के कई और पैकेज शुरू किए जाएंगे।

 

About rishi pandit

Check Also

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर M1-S लॉन्च, 120 KM की रेंज और फास्ट चार्जिंग का दावा

मुंबई  टीवीएस मोटर ने ईआईसीएमए 2026 में अपने उत्पादन-अनुरूप एम1-एस इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर का अनावरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *