Top news april-29, breaking in hindi latest updates: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ पंजाब के पटियाला में तनाव की स्थिति है। दरअसल, शिवसेना यहां खालिस्तान मुर्दाबाद
मार्च निकाल रही थी। शिवसेना के नेता और कार्यकर्ता जब खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जा रहे थे, तभी कुछ सिखों ने हमला कर दिया। हाथों में तलवारें लहराते हुए आए इन सिखों का कहना था कि वे खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे नहीं लगने देंगे। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई। पुलिस ने मोर्चा संभाला और हालात काबू करने के लिए हवाई फायर किए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में एसएचओ के
घायल होने की सूचना है। घरों छतों से बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकात है कि लोगों ने पहले से तैयारी कर रखी थी और पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग को इसकी भनक नहीं लगी। अब तक कुल तीन लोग जख्मी हुए हैं। एक शख्स के हाथ में तलवार लगी है। पुलिस का दावा है कि हालात काबू में हैं।
झज्जर में अमोनिया गैस का रिसाव, लोगों ने की सांस में तकलीफ की शिकायत
हरियाणा के झज्जर जिले में गुरुवार शाम एक फैक्ट्री में गैस रिसाव (Ammonia Gas Leak In
Haryana) की सूचना मिली। घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने सांस लेने में तकलीफ और उल्टी की शिकायत की। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया गया। लोग अपने चेहरे को ढंकने के लिए फेस मास्क और कपड़े का इस्तेमाल करते देखे गए। दमकल विभाग के अधिकारियों ने फैक्ट्री को खाली करा लिया। पुलिस भी देर रात तक गश्त करती रही और लोगों से अपील की कि वे भीड़ जमा न करें, अपने घरों में रहें, खिड़कियां और दरवाजे बंद कर लें।
Bhaskar Hindi News