CSK vs MI 2022: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ रोहित शर्मा का बल्ला लंबे समय से खामोश चल रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खास प्रदर्शन नहीं कर पाएं। वह शून्य पर अपना विकेट दे बैठे। पारी के शुरूआती ओवर में तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने हिटमैन को पवेलियन भेज दिया। इंडियंस के कप्तान ने मिड-ऑन पर मिशेन सेंटनर को एक आसान कैच थमा दिया था। इसी के साथ अब रोहित शर्मा के नाम आईपीएल के इतिहास में सहसे ज्यादा डक हो गए हैं।
रोहित शर्मा 14 बार शून्य पर हुए आउट
रोहित शर्मा आईपीएल में 14 बार शून्य पर आउट हुए हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर पीयूष चावल को पीछे छोड़ दिया है। चावला आईपीएल में 13 बार शून्य पर आउट हुए थे। अब रोहित ने उनसे आगे निकल गए है। इस डक से पहले शर्मा ने 41, 10, 3, 26, 28 और 6 के स्कोर बनाया है। उन्होंने मौजूदा आईपीएल सीजन में विराट कोहली की तरह अर्धशतक नहीं लगाया है।
इस साल टी20 वर्ल्ड कप
रोहित शर्मा का खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप है। रोहित ने भारत की कप्तानी में शानदान शुरुआत की है, लेकिन बल्ले से उनका फॉर्म अच्छा नहीं रहा है। रोहित के अलावा विराट भी आईपीएल में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।