Sunday , April 28 2024
Breaking News

Satna: सिविल सेवा दिवस पर 37 यूनिट रक्तदान, कलेक्टर की अपील पर कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक किया रक्तदान

कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी धर्मवीर सिंह, आयुक्त नगर निगम तन्वी हुड्डा, सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव, अपर कलेक्टर राजेश शाही ने स्वयं उत्साह पूर्वक रक्तदान किया 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सिविल सेवा दिवस के अवसर पर गुरुवार को शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक सिविल सेवा दिवस मनाया। प्रातः 10ः30 बजे से सतना कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, आयुक्त नगर निगम तन्वी हुड्डा, अपर कलेक्टर राजेश शाही ने पीसी नरोन्हा अकादमी में आयोजित सिविल सेवा दिवस पर मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान और मुख्य सचिव  इकबाल सिंह बैंस के प्रेरणादायी उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा। इसके अलावा सिविल सेवा दिवस के कार्यक्रम को देखने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बड़ी स्क्रीन पर व्यवस्था की गई थी। जहां जिले के अधिकारी और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के उद्बोधन को देखा।

कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा सिविल सेवा दिवस की बधाई लोक सेवकों को दी गई। दोनों अधिकारियों के निर्देशन में जिला चिकित्सालय सतना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां कलेक्टर श्री वर्मा की अपील पर शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने बड़े उत्साह पूर्वक रक्तदान किया। कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी धर्मवीर सिंह, आयुक्त नगर निगम तन्वी हुड्डा, सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव, अपर कलेक्टर राजेश शाही, जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह, उप पंजीयक सहकारिता के. पटनाकर, एसडीएम सुरेश जादव, एसके गुप्ता, प्रो. क्रांति मिश्रा सहित पुलिसकर्मियों एवं शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वयं उत्साह पूर्वक रक्तदान किया और सेल्फी खिंचवाई। कलेक्टर की अपील पर रक्तदान शुरू होने के एक घंटे के भीतर 21 अधिकारियों-कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इसके बाद स्मार्ट सिटी, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, भू-अभिलेख, राजस्व के अधिकारी-कर्मचारी भी रक्तदान करने पहुंचे। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ अशोक अवधिया, सिविल सर्जन डॉ रेखा त्रिपाठी, आरएमओ डॉ अमर सिंह, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ तिवारी, तकनीशियन रामभाई त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
सिविल सेवा दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 37 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख लक्ष्मी वर्मा, कुलदीप सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, कमलेश सुमन, बलजीत जाट, प्रामेन्द्र गौतम, रामवीर मीना, श्याम किशोर द्विवेदी, जितेन्द्र शर्मा, टीआई डीपी सिंह चौहान, यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश मिश्रा, संतोष सिंह, भूपेन्द्र देव परमार, प्रशांत अकेला, गौरव चौरसिया, चंद्रमणि द्विवेदी, दीपेन्द्र राजपूत, हिमांशु निगम, अंशुमान सिंह, प्रबल साकेत, अबोध शुक्ला, सीईओ मझगवां एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

सिविल सेवा मात्र केरियर नहीं, यह देश के निर्माण और जनता की सेवा का अभियान है-मुख्यमंत्री

  • लोक सेवकों के पास जनता की जिंदगी बदलने का है सामर्थ्य
  • मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा “मुझे प्रदेश की टीम पर गर्व है”
  • सिविल सेवा दिवस के कार्यक्रम को एनआईसी में देखा गया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की प्रगति, विकास और जन-कल्याण में लोक सेवकों का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश को बीमारू राज्य से विकासशील राज्यों की पंक्ति में खड़ा करने में जिन लोक सेवकों ने योगदान दिया है, मैं उन सभी को प्रणाम करता हूँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सिविल सेवा, मात्र केरियर नहीं यह देश के निर्माण और जनता की सेवा का अभियान है। लोक सेवकों के पास देश एवं प्रदेश को बदलने और जनता की जिंदगी बदलने का सामर्थ्य है। लोक सेवक केपेसिटी बिल्डिंग की हर समय कोशिश करते रहे और इस भाव के साथ कार्य करें कि सुधार की गुंजाइश हमेशा विद्यमान रहती है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान 17वें सिविल सेवा दिवस पर आर. सी. पी. व्ही. नरोन्हा प्रशासन अकादमी में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्य सचिव  इकबाल सिंह बैंस सहित भोपाल में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य पुलिस सेवा और राज्य वन सेवा के अधिकारी उपस्थित थे। सिविल सेवा दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सतना कलेक्ट्रेट एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में किया गया। जहां कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, आयुक्त नगर निगम तन्वी हुड्डा, अपर कलेक्टर राजेश शाही, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सौरभ सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित एवं डीपीसी विष्णु त्रिपाठी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हारमोनी समूह द्वारा वंदे-मातरम गीत की प्रस्तुति दी गई। केपेसिटी बिल्डिंग कमीशन के सदस्य श्री आर. बालासुब्रमण्यम विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में कोरोना के कठिन काल में सिविल सेवकों की भूमिका पर लघु फिल्म का प्रदर्शन भी हुआ।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में लोक सेवकों ने कोरोना काल में अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। वे डरे नहीं, चुनौतियों को स्वीकार किया और स्वयं को दांव पर लगाकर भी अपने दायित्वों का निर्वहन किया। कर्त्तव्य की बलिवेदी पर कई अधिकारी-कर्मचारी बलिदान हो गए। कई लोक सेवक संक्रमित होने के बाद भी कर्त्तव्य-पथ पर डटे रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लोक सेवकों के साथ काम का मुझे सुखद अनुभव है, प्रदेश की टीम पर मुझे गर्व है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना और पब्लिक सर्विस डिलीवरी गारंटी एक्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि योजनाओं का विचार जनता के बीच से और जनता को राहत देने के उद्देश्य से आता है। योजनाओं को आकार देना और उसका सफल क्रियान्वयन लोक सेवकों पर ही निर्भर करता है। प्रदेश में लागू लाड़ली लक्ष्मी योजना के सफल क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप आज प्रदेश में 43 लाख लाड़ली लक्ष्मियाँ हैं। मध्यप्रदेश की इस योजना को कई राज्यों ने भी अपनाया है। इसी प्रकार पब्लिक सर्विस डिलीवरी गारंटी एक्ट की सराहना संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा की गई है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी में अद्भुत नेतृत्व क्षमता है। वे जीवन के सभी पहलुओं पर विचार करते हैं और देश को परिणाममूलक नेतृत्व प्रदान करते हैं। मिलेट मिशन, प्राकृतिक खेती, अमृत तालाब योजना और मिशन कर्म योगी, इसके कुछ उदाहरण हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोक सेवकों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हम वर्तमान में जो कर रहे हैं, उससे बेहतर करने के लिए प्रयास करते रहना आवश्यक है। बदलती तकनीक और परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को अपग्रेड करना और स्वयं को दक्ष एवं उपयुक्त बनाना जरूरी है। इसके लिए उपयुक्त प्रशिक्षण लेने के साथ व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करते रहने से ही हम, स्वयं की कार्य क्षमता को निरंतर बेहतर बना सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समय प्रबंधन और प्राथमिकताओं के निर्धारण में स्वयं अपना उदाहरण भी दिया।

 

About rishi pandit

Check Also

मायावती आज रविवार को मुरैना में संबोधित करेंगी चुनावी सभा

मुरैना  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती रविवार को मुरैना-श्योपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *