Sunday , November 8 2026
Breaking News

Teerth Darshan: CM शिवराज ने रानी कमलापति स्‍टेशन से हरी झंडी दिखाकर तीर्थ दर्शन ट्रेन काे किया रवाना

Teerth Darshan Train: /भोपाल/ कोरोना महामारी के बाद राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से काशी विश्वनाथ की यात्रा के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ हरी झंडी दिखाकर तीर्थ दर्शन ट्रेन काे रवाना किया। ट्रेन को दुल्‍हन की तरह सजाया गया है। दो साल बाद पुन: शुरू हो रही सीएम तीर्थदर्शन योजना कोे लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्‍साह नजर आ रहा है।श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी, चाय, नाश्ता, भोजन की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई। कोरोना महामारी के बाद यह पहली मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन ट्रेन होगी, जो धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए रवाना हुई। इसके लिए भोपाल रेल मंडल की तरफ से विशेष ट्रेन उपलब्ध कराई गई थी। इस ट्रेन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर भी श्रद्धालुओं के साथ रवाना हुई।

दो साल बाद पुन: शुरू हुई मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत इस पहली ट्रेन की रवानगी के लिए रानी कमलापति स्‍टेशन पर खास इंतजाम किए गए थे। यात्रियों के लिए प्लेटफार्म पर लाल कालीन बिछाया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर तीर्थयात्रियों का स्वागत किया। तीर्थयात्रियो के स्‍वागत कार्यक्रम के मंच पर सीएम शिवराज सिंह के साथ मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ऊषा ठाकुर, तुलसीराम सिलावट, बिसाहूलाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, जगदीश देवड़ा, बृजेंद्र प्रताप सिंह, प्रभुराम चौधरी, रामेश्वर शर्मा, विजय शाह, रामपाल सिंह, भाजपा के प्रदेशाध्‍यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, कृष्णा गौर, हितानंद शर्मा आदि मौजूद थे।

यहां तीर्थ यात्रियों को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि आज नेताओं का नहीं यात्रियों का स्वागत होगा। हम तो आपके चेहरे की रौनक देखकर धन्य हो गए। वर्ष 2012 में सरकार ने तय किया कि वृद्धों को तीर्थयात्रा कराएंगे। 7.40 लाख बुजुर्गों को यात्रा कराई। अब ये ट्रेन रुकेंगी नहीं। प्रभावशाली दादाओं, गुंडों से जमीन छुड़ा रहे हैं। शरीर के सुख की पूरी व्यवस्था सरकार कर रही। मन की प्रसन्नता के लिए कई गतिविधि संचालित कर रहे हैं। आत्मा की प्रसन्नता के लिए भगवान के दर्शन करा रहे। उन्‍होंने तीर्थयात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी से पौधे लगाने की अपील करना है। नशा छोड़ने का कहें। बेटों जैसा बेटियों को भी चाहो। गांव में अच्छे संस्कार देने की बात करें1 इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भजन भी गाया- राम भजन सुखदाई भजो रे मेरे भाई। इस अवसर पर सीएम शिवराज ने मंच पर बुलाकर कुछ तीर्थयात्रियों का सम्‍मान भी किया। इससे तीर्थयात्री भी अभिभूत और आह्लादित नजर आए।

About rishi pandit

Check Also

दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो से पहले विवाद, ‘पटियाला पेग’ समेत 4 गानों पर रोक लगाने की मांग

 इंदौर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का 30 अक्टूबर को दिल्ली के जेएनएल स्टेडियम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *