सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कोटर थाना क्षेत्र के बिहरा में लाइट की वजह से आग लग गई जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है ग्रामीणों ने बताया कि आग इतनी विकराल रूप धारण कर ली थी कि ग्रामीणों के बस की बात नहीं थी मौके पर फायर ब्रिगेड और कोटर पुलिस पहुंच गई।
जिसके बाद आग पर काबू पाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि 50 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैल चुकी थी आग जिस को कंट्रोल करना मुश्किल की बात हो गई थी फायरविग्रेड पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया है एक ट्राली जलकर खाक हो गई है जो जलज गौतम की बताई जा रही है।
वही बालकरण पांडे का भी राहा में रखा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई है मामला कोटर क्षेत्र के बिहरा गांव का है। सूत्रों की माने तो दर्जन भर से ज्यादा किसानों की फसल जलकर नष्ट हुई है और लोगों को भारी नुकसान का सामना उठाना पड़ा है।
Bhaskar Hindi News