Monday , May 13 2024
Breaking News

Weekly Horoscope 15 to 21 Nov: सिंह राशि वाले अपने अंदर बदलाव महसूस करेंगे, होगा सब शुभ

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): निजी संबंधों में प्रेम व खुशी के साथ ही व्यावसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य और ऊर्जा के साथ आनंददायक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। सब अच्छा चल रहा है, पर निजी व व्यावसायिक संबंधों में बदलाव की आहट मिलेगी। मीन राशि का शख्स भावी योजनाओं को प्रभावित कर सकता है। खरीददारी खानपान और भावुकता के अतिरेक से बचें। ध्यान व योग से व्यक्तित्व का उत्कर्ष हासिल करेंगे। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लोटस पिंक

वृष (21 अप्रैल-21 मई): त्रिदेवों का आशीर्वाद आपके साथ है। जिंदगी के सभी पहलुओं में संघर्ष के बाद सफलता का स्वागत करेंगे। कई स्तरों पर तरक्की व विस्तार की नींव रखेंगे। निजी संबंधों में प्रतिबद्धता व सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर अहंकारी शख्स से सावधान रहें। परंपराओं का अनुसरण व परिवार की अपेक्षाओं को पूर्ण करते हुए उनका अनुमोदन हासिल करेंगे, किंतु अपनी सच्चाई, मूल्यों व प्राथमिकताओं से समझौता करने से बचें। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: सैफ्रन

मिथुन (22 मई-21 जून): निजी व व्यावसायिक मामलों के हल व निर्णय लेने में व्यस्त रहेंगे। इस संबंध में चीजों के अत्यधिक विश्लेषण के बजाय सही राह के लिए अंतर्मन पर भरोसा करें। ऐसा करने पर परिस्थितियां सकारात्मक प्रतीत होंगी। त्रिकोणीय निजी संबंध रोमांचित करने के साथ ही चिंता बढ़ाएंगे। व्यापारिक साझेदारी आकर्षित करेगी। प्राथमिकताओं, मूल्यों व सत्य की खोज आत्म साक्षात्कार कराएगी। विनोदप्रियता कायम रखें। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: चेरी रेड

कर्क (22 जून-22 जुलाई): सबक देने वाले कई अनुभवों से गुजरेंगे। कुछ परिस्थितियों से लाभ तो कुछ मामलों में निराशा हाथ लगेगी। ज्ञान व कौशल बढ़ाने वाले पाठ्यक्रम से लाभ प्राप्त करेंगे। आप काम के संदर्भ में व्यावहारिक तो निजी मामलों में भावुक हैं। कार्यस्थल पर सलाहकार तो परिवार में प्रत्येक जिम्मेदारी लेकर अभिभावक की भूमिका निभाएंगे। आपके काम में रचनात्मकता की झलक है। किसी प्रियजन का साथ चीजों को सरल व सहज बनाएगा। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन

सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): अपने भीतर बदलाव को महसूस करेंगे। नए मूल्य, प्राथमिकताएं व परिवर्तित नजरिया ऊर्जा से ओतप्रोत कर देगा। निजी संबंध आपके प्रति स्नेह व फिक्र का भाव रखते हैं और कठिन परिस्थितियों में संबल देते हैं। वृश्चिक राशि के शख्स पर भरोसा कर सकते हैं। विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों में भागीदारी से पद व प्रतिष्ठा बढे़गी। नकारात्मक लोगों से बचें। ध्यान से चेतना का उच्च स्तर प्राप्त करें। शुभ अंक: 13 शुभ रंग: डीप क्रिमसन

कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): व्यावहारिक व भौतिक मामलों में जोश व रचनात्मक ऊर्जा बनाए रखना आपका सबल पक्ष है। घर व कार्यस्थल पर बहुत कुछ घटित होगा और आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे। एक अपव्ययी युवा महिला से सचेत रहें। वह निजी संबंधों में दखल दे सकती है। आपके आशीर्वाद के साथ संतान स्वतंत्र पेशेवराना सफर पर निकलने को तैयार है। स्वास्थ्य दिनचर्या व सही खानपान से व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास करेंगे। शुभ अंक: 15 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): भावनाओं का ज्वार महसूस करेंगे। दोस्तों व परिवार पर जितना प्रेम उड़ेलेंगे, उससे अधिक प्राप्त करेंगे। घर व कार्यस्थल पर संतुलन से खुशी व सफलता मिलेगी। दिल की आवाज स्पष्ट सुनाई देगी। कोई अपेक्षा रखे बिना जीवन में जो भी मिलता है उसे कृतज्ञता के साथ स्वीकार करेंगे। संबंधों के मिजाज में बदलाव व आर्थिक मामलों में भ्रम की स्थितियों को लेकर सचेत रहें। आपकी दिली इच्छा या कोई लक्ष्य पूर्ण होगा। शुभ अंक: 13 शुभ रंग: लोटस पिंक

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): अवसरों का द्वार खुलेगा व नई शुरुआतें करेंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक व आध्यात्मिक, प्रत्येक स्तर पर संवाद स्थापित करेंगे। यात्रा व विविध गतिविधियों में व्यस्तता की स्थिति बनेगी। विकल्पों की उपलब्धता से निर्णय लेने में दुविधा महसूस करेंगे। जीवन में प्रेम दस्तक देगा। स्वार्थी लोगों से सावधान रहें। भावुकता में चीजों को निजी तौर पर लेते हैं। इस प्रवृत्ति पर काबू करें। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): व्यावसायिक मामलों में सहजता व मजबूती से कदम बढ़ाएंगे। जोश और ऊर्जा से कार्य क्षेत्र में उत्साही व रचनात्मक लोगों को आकर्षित करेंगे। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। हालांकि कुछ मामलों में अहं का टकराव व मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वतंत्र व्यक्तित्व को स्वीकार करके इस समस्या का हल कर सकते हैं। विनोदप्रियता कायम रखते हुए कठिन परिस्थितियों से निपटना आसान होगा। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: गोल्डन ऑरेंज

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): अपनी ही धुन में चलने के कारण अन्य विचारों व विकल्पों की अनदेखी से बचें। मानसिक तनाव के चलते विध्वंसक तर्कों में पड़कर जड़ता व प्रतिशोध का भाव रख सकते हैं। प्रतिस्पर्धा में पड़ने के बजाय बुद्धि-कौशल व व्यावहारिकता से लक्ष्य साधने का प्रयास करें। दृढ़ता व संवेदनशीलता से कठिन भावनात्मक परिस्थितियों का सामना करेंगे। निजी संबंधों में भरोसा मजबूत करते हुए उन्हें खिलने के लिए समय और स्वतंत्रता दें। शुभ अंक: 15 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): पेशे से जुड़े सेमिनार या बैठक में प्रभावपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराएंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के सामने मत और विचार रखने का साहस आपमें है। निजी या पेशेवराना मामलों में कमान हाथ में रखते हुए चीजों को मनमुताबिक ढालने में कामयाब रहेंगे। प्रेम व रोमांस आनंद की अनुभूति देगा। ऑनलाइन संपर्कों से सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। स्वास्थ्य व आर्थिक मामलों पर ध्यान दें। सीमाओं से निकलकर सामथ्र्य को साबित करेंगे। शुभ अंक: 11 शुभ रंग: ऑरेंज

मीन (20फरवरी-20मार्च): कड़ी मेहनत व लगन से किसी कार्य को सफल बनाएंगे। पेशेवराना व व्यावसायिक रुचि के विषय आपकी प्राथमिकता में शीर्ष पर हैं, पर इसके चलते निजी व पारिवारिक संबंधों की अनदेखी न करें। पारिवारिक, व्यावहारिक व आर्थिक मामलों का समाधान सुनिश्चित करने का यह सही समय है। दूसरों के नजरिए को समझने का प्रयास करना अच्छी बात है, लेकिन अपने सच को झुठलाने व समझौता करने से बचें। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: लोटस पिंक

About rishi pandit

Check Also

२०२४ में बद्रीनाथ धाम की यात्रा

चार धाम में से एक बद्रीनाथ के पट आज से खुल गए हैं. सुबह 6 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *