Monday , May 6 2024
Breaking News

MP Weather Update: फिलहाल प्रदेश में भीषण गर्मी से कुछ राहत

Madhya Pradesh Weather Update: digi desk/BHN/ भाेपाल/ जम्मू और उसके आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षाेभ सहित तीन मौसम प्रणालियाें के सक्रिय रहने से फिलहाल मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली हुई है। मौसम विज्ञानियाें का अनुमान है कि शुक्रवार काे जम्मू पर बना पश्चिमी विक्षाेभ आगे बढ़ जाएगा।

इससे शुक्रवार तक तो तापमान वर्तमान स्तर पर लगभग स्थिर रहेगा, जबकि शनिवार से अधिकतम तापमान में फिर बढ़ाेतरी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। उधर गुरुवार काे प्रदेश में सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा, खरगाेन एवं दमाेह में दर्ज किया गया। प्रदेश में गुरुवार को किसी भी शहर में लू नहीं चली।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि पिछले दिनाें गुजरात–राजस्थान की ओर से लगातार आ रही गर्म हवाओं के असर से मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलाें में भीषण गर्मी पड़ने लगी थी। तीन दिन पहले अलग–अलग स्थानाें पर बनी मौसम प्रणालियाें के कारण तापमान में कमी आने लगी है।

शुक्रवार काे भी अधिकतम तापमान में बढ़ाेतरी हाेने के आसार नहीं हैं। उधर गुरुवार काे राजधानी का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जाे सामान्य रहा। साथ ही बुधवार के न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्रीसे. की तुलना में 1.9 डिग्रीसे. कम रहा।

ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षाेभ जम्मू और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात अब उत्तर–पूवी उत्तर प्रदेश पर पहुंच गया है। विदर्भ से लेकर कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। उधर अरब सागर से हवाओं के साथ कुछ नमी अभी भी आ रही है। शुक्ला के मुताबिक शुक्रवार काे पश्चिमी विभाेभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने की संभावना है। इससे शनिवार से राजस्थान, गुजरात के साथ ही मप्र में भी अधिकतम तापमान में बढ़ाेतरी हाेने की संभावना है।

 

About rishi pandit

Check Also

संगठित एवं जागरूक श्रमिक देश के विकास का आधार हैं

डिंडोरी जन शिक्षा संस्थान डिंडोरी द्वारा श्रमिक दिवस 01 मई के अवसर पर श्रमिकों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *