Saturday , October 5 2024
Breaking News

बड़ा हादसा, लोडिंग वाहन पलटने से 11 की मौत, एक दर्जन घायल

हादसे में मारे गए लोग गमी के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे

 

accdient: शिवपुरी/शिवपुरी के पोहरी में एक लोडिंग वाहन पलटने से उसमें सवार 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं 10 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। घटना पोहरी-ककरा रोड पर हुई। सभी लोग पोहरी में एक गमी में शामिल होने आए थे और वापस श्योपुर के विजयपुर स्थित अपने गांव जा रहे थे।

घटना के अनुसार शुक्रवार दोपहर गुर्जर परिवार के कई लोग पिकअप वाहन में सवार होकर पोहरी के गांव में एक गमी में शामिल होने आए थे। उनके किसी परिचित की कैंसर से मौत हो गई थी। वाहन में सवारों की संख्या 40 से अधिक बताई गई है।

जैसे ही तेज गति में जा रहा वाहन संकरी सड़क पर पहुंचा तो अनियंत्रित हो गया। गाड़ी पलटने से अधिकांश लोग इसके नीचे दबे रहे गए। जब तक आसपास से पहुंचे लोग उन्हें निकालते 11 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों को गंभीर अवस्था में शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल मौके पर पहुंच गए। दो गंभीर घायलों को ग्वालियर भी रैफर किया गया है। इस हादसे में करीब दो दर्जन लोग घायल भी हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में मारे गए लोग पोहरी में गमी के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि लोडिंग वाहन में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे।

अनियंत्र‍ित होकर वाहन पलटने से यह दुर्घटना हुई। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि कुछ की उपचार के दौरान मौत हुई। हालांकि मरने वालों और घायलों की संख्‍या के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

About rishi pandit

Check Also

Anuppur: पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद को कमरे में किया बंद

अनुपपुर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ पुलिस चौकी फुनगा अंतर्गत ग्राम पंचायत दैखल के बांका टोला में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *