Wednesday , July 3 2024
Breaking News

14 से मंगल होगा मार्गी, 48 साल बाद सूर्य, चंद्र सहित 5 ग्रहों का एक साथ बन रहा दुर्लभ योग

mars: जबलपुर/14 नवंबर यानी दीपावली की शाम करीब 7 बजे से मंगल मीन राशि में मार्गी हो रहा है। इसका असर सभी राशियों में देखने मिलेगा। यह समय दुर्लभ संयोग के लिए भी जाना जाएगा। क्योंकि 48 साल बाद ऐसा समय आ रहा है जब दीपावली के दिन ही पांच ग्रह एक साथ मिल रहे हैं।

22 दिसंबर तक रहेगा मार्गी

22 दिसंबर 2020 तक मंगल मीन राशि में मार्गी रहेगा। इसके बाद ये ग्रह अपनी राशि मेष में प्रवेश करेगा। मार्गी यानी मंगल सीधा चलने लगेगा। सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध और शुक्र के एक साथ होने का संयोग 48 साल बाद बना है।

सूर्य-बुध और चंद्र तुला राशि में रहेंगे

दीपावली पर मंगल मीन राशि में रहकर कन्या राशि के शुक्र पर दृष्टि डालेगा। सूर्य-बुध और चंद्र तुला राशि में रहेंगे। इस साल से पहले दीपावली पर ऐसा 1972 में 48 साल पहले बना था। जब मंगल मीन राशि में था और कन्या राशि के शुक्र पर दृष्टि डाल रहा था। उस समय भी सूर्य-बुध और चंद्र तुला राशि में ही थे।

तंत्र पूजन के लिए शुभ योग

दीपावली की रात मंगल मार्गी हो जाने से तंत्र पूजन के लिए शुभ योग बनेंगे। असामाजिक कार्य करने वाले वालों के लिए आगे आने वाला वर्ष अच्छा नहीं रहेगा। दीपावली पर शनि मकर में और गुरु धनु राशि में रहेगा, इनकी वजह से व्यापार श्रेष्ठ रहेगा।

राशियों पर इस तरह रहेगा मंगल का असर

मेष- द्वादश मंगल आपको ऋण से दूर रहने का संकेत दे रहा है। विवादों से भी दूर रहें और शरीर का ध्यान रखें।

वृषभ- एकादश मंगल आपके लिए लाभकारी रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। विवादास्पद मामलों में विजय होगी। नौकरी में तरक्की होने के योग हैं।

मिथुन- दशम मंगल विवाह और अन्य शुभ कार्यों में आ रही रुकावटों को दूर करेगा। नए मकान, वाहन की प्राप्ति हो सकती है। कार्य समय पर होंगे।

कर्क- नवम मंगल आपको खुशहाली प्रदान करेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और कार्य का विस्तार करने में सफल होंगे। आय प्राप्ति का संघर्ष समाप्त होगा।

सिंह- अष्टम मंगल आपको कुछ परेशान कर सकता है। अत: संभलकर कार्य करें। यात्राओं का योग है और स्वास्थ्य कमजोर रहने के आसार हैं।

कन्या- सप्तम मंगल आपके लिए परेशानियां बढ़ा सकता है। बिना कारण भय बना रहेगा। कार्य में अरुचि रहेगी और किसी से भी सहयोग की अपेक्षा न करें।

तुला- षष्ठम भाव का मंगल आपको अपेक्षित सफलता दिलाएगा। अभी धैर्य से जीवन बिताने का समय है। क्रोध से बचें।

वृश्चिक- पंचम भाव का मंगल आपको सुख प्रदान करेगा। कर्ज से छुटकारा मिलेगा और नए कार्यों को करने का मौका मिलेगा।

धनु- चतुर्थ भाव मंगल आपके लिए कष्टप्रद है। आपको संयम रखना चाहिए। आवश्यक कार्य अभी टालना ही उचित रहेगा। जरूरी काम हो तो किसी विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

मकर- तृतीय भाव का मंगल आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्य में उतार चढ़ाव संभव है।

कुंभ- द्वितीय भाव का मंगल शुभ रहेगा। संपर्कों का लाभ मिलेगा। नई लाभदायक स्थिति बनेगी। कार्यों में बढ़ोतरी होगी और धन लाभ होगा।

मीन- मीन राशि में ही मंगल है। विदेश जाने वाले के लिए लाभदायक होगा। कार्य समय पर पूरे होंगे। व्यापार उत्तम रहेगा

About rishi pandit

Check Also

क्या आप जानते हैं ॐ नमः शिवाय महामंत्र की महिमा

भगवान शिव के षडक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय से तो आप भली भांति परिचित होंगे। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *