Sunday , November 8 2026
Breaking News

Fb-Twitter: Sonia ने लोकसभा में उठाया सोशल मीडिया का मुद्दा, FB-ट्विटर को बताया खतरनाक

National sonia gandhi raised the issue of social media in lok sabha told fb twitter dangerous read full statement: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने बुधवार को लोकसभा में सोशल मीडिया का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, मुझे इस महत्वपूर्ण के मुद्दे को उठाने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद। हमारे लोकतंत्र को हैक करने के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया जा रहा है। फेसबुक और ट्विटर जैसी वैश्विक कंपनियों का उपयोग नेताओं, राजनीतिक दलों द्वारा पॉलिटिकल नैरेटिव को आकार देने के लिए किया जा रहा है। भावनात्मक रूप से चार्ज किए गए डिसइन्फो के माध्यम से लोगों के दिमाग नफरत से भरे जा रहे हैं। एफबी जैसी प्रॉक्सी विज्ञापन कंपनियां इससे अवगत हैं और इससे मुनाफा कमा रही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, मैं सरकार से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनावी राजनीति में एफबी और अन्य सोशल मीडिया कंपनियों के प्रभाव और हस्तक्षेप को समाप्त करने का आग्रह करती हूं। यह पार्टियों और राजनीति से परे है। सत्ता में कोई भी हो, हमें अपने लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव की रक्षा करने की आवश्यकता है।

5 राज्यों में हार के बाद सक्रिय हुईं सोनिया गांधी

पांच राज्यों मिली करारी हार के बाद सोनिया गांधी सक्रिया नजर आ रही हैं। उन्होंने पंजाब के साथ ही यूपी, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर के प्रदेश अध्यक्षों का इस्तीफा ले लिया है। वहीं आज सोनिया गांधी ने पंजाब के सांसदों के साथ बैठक की।

बता दें, एक दिन पहले हुए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में नेताओं ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में भरोसा जताया है। हालांकि जी-23 में शामिल कपिल सिब्बल जैसे नेता खुलकर गांधी परिवार के खिलाफ बोल रहे हैं। कपिल सिब्बल ने कहा है कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी न रहे, यह सबकी पार्टी बनना चाहिए। इसके बाद पार्टी के अन्य नेता कपिल सिब्बल के खिलाफ हो गए हैं। अधीररंजन चौधरी ने कहा, जब तक कांग्रेस सत्ता में रही, कपिल सिब्बल को सब कुछ ठीक रहा था। वो हर अवसर का फायदा उठा रहे थे।

About rishi pandit

Check Also

भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल बनेगी और घातक, 1500 से बढ़कर 3500 KM होगी मारक क्षमता

 नई दिल्ली रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO भारत की स्वदेशी लॉन्ग रेंज एंटी-शिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *