Thursday , May 16 2024
Breaking News

Weekly Rashifal: 13 से 19 मार्च : खुशियों के रंग बिखरेंगे, नए अवसर मिलेंगे, जानिए अपना शुभ रंग

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): कुछ अहम बदलावों का योग है। विचार-विमर्श के बाद निवास या काम में परिवर्तन कर सकते हैं, जो फायदेमंद साबित होगा। प्राथमिकताओं, मूल्यों व दृष्टिकोण में परिवर्तन के साथ ही संबंधों में बदलाव आएगा। अप्रत्याशित घटनाक्रमों को वृहत परिप्रेक्ष्य में देखने की आवश्यकता है। वृश्चिक राशि के व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। दृढ़ निश्चय लक्ष्य के निकट ले जाएगा। समस्याओं को हल करेंगे। कला व संगीत में रुचि लेंगे । शुभ अंक: 13 शुभ रंग: क्रिमसन

वृष (21 अप्रैल-21 मई): व्यावसायिक मामलों में व्यस्त रहेंगे। प्रतिष्ठा व वित्तीय स्थिरता प्राप्त करेंगे। भौतिक लाभ मिलेगा। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। दो अन्य लोगों के साथ मिलकर लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में प्रयास सुनिश्चित करेंगे। स्वार्थी व्यक्ति से सचेत रहें। मकर राशि के व्यक्ति से व्यवसाय में सहयोग मिलेगा। व्यस्तता की वजह से निजी संबंधों में मुश्किलें आ सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताएं। आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: टोमैटो रेड

मिथुन (22 मई-21 जून): प्रेम, सौंदर्य व प्रेरणा से जीवन समृद्ध रहेगा। दिल व दिमाग से लिए गए निर्णय व्यावसायिक सफलता की ओर ले जाएंगे। विकल्प मौजूद होने पर अनिर्णय की अवस्था महसूस कर सकते हैं। आत्मविरोधाभास से बचें। काफी विचार-विमर्श के बाद दो विपरीत आयामों का मेल सुनिश्चित कर सकेंगे। कोई अन्य मिथुन राशि का शख्स आकर्षक अवसर उपलब्ध कराएगा। यात्रा का योग है। विचार व भावनाएं प्रकट करें। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स

कर्क (22 जून-22 जुलाई): जीवन के कैनवास पर आकांक्षाओं के रंग बिखेरने व नई शुरुआतों के अवसर बनेंगे। व्यावसायिक कार्यों को गति मिलेगी। चीजों को नियंत्रण में लेते हुए क्षमताओं को प्रदर्शित करेंगे। परिवार, मित्रों व सहकर्मियों के साथ स्नेहिल रवैया लोकप्रिय बनाएगा। जिन लोगों से काफी समय से नहीं मिले हैं, उनसे मुलाकातें होंगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें व पुराने व्यसनों से दूरी बनाएं। कोई भय आपका मार्ग बाधित नहीं कर सकता है। अंक: 18 शुभ रंग: क्रीमी एंड व्हाइट

सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): व्यावसायिक जीवन में भाग्य साथ देगा व भौतिक लाभ होगा। कुछ अध्यायों का अंत व कुछ नई शुरुआतें होंगी। व्यावसायिक व निजी जीवन में कुछ व्यापक परिवर्तन हो सकते हैं। नए अवसरों का स्वागत करना श्रेयस्कर होगा। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। वादों से उन्हें मजबूती मिलेगी। दूरस्थ संबंधों के माध्यम से लाभ मिलेगा। परिणामों का विचार किए बगैर जीवन की सौगातों का स्वागत करें। शुभ अंक: 10 शुभ रंग: रायल ब्लू

कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): कार्यस्थल पर छोटी बातों में समय व ऊर्जा लगाने के कारण अहम चीजों की अनदेखी कर सकते हैं। प्रयासों में निरंतरता की कमी घातक साबित हो सकती है। जो चीजें नकारात्मक प्रतीत हो रही हैं, वे सप्ताहांत में लाभकारी साबित होंगी। कार्यस्थल व निजी संबंधों में सीमाओं को स्वीकार नहीं करेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले भलीभांति सोच-विचार करें। व्यावसायिक निर्णयों में अन्य लोगों को हस्तक्षेप का मौका न दें। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: लैवेंडर

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): आय में वृद्धि होगी। घर या संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। व्यावसायिक जीवन में त्रिकोणीय संबंध लाभ देंगे, जबकि निजी संबंधों में त्रिकोण मुश्किलें उत्पन्न कर सकता है। एक महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण करेंगे व नए अवसर आकर्षित करेंगे। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। कार्यस्थल पर धोखे व चोरी से सचेत रहें। एक मित्र आपको लेकर अत्यधिक भावुक रहेगा। स्वास्थ्य व भौतिक मामलों पर ध्यान दें। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लोटस पिंक

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): बौद्धिक विचार प्रेरित करेंगे। व्यावसायिक मामलों में ऊर्जावान व निजी संबंधों के प्रति भावुक रहेंगे। आप स्वीकार्यता का भाव व लचीला दृष्टिकोण रखते हैं। फलस्वरूप विरोधाभासी विचारों का समर्थन कर सकते हैं। अविश्वसनीय युवक व्यावसायिक योजनाओं में व्यवधान पैदा कर सकता है, इसलिए सचेत रहें। निजी संबंधों के मामलों में दिल की सुनें। कार्यस्थल की जटिलताएं सुलझाने के लिए तार्किक रवैया अपेक्षित है। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: टरक्वायज

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम आकार लेंगे। जीवन में नए लोग प्रवेश करेंगे व भविष्य की दिशा बदल देंगे। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ अध्यायों का अंत व कुछ नई शुरुआतों का समय है। निजी व व्यावसायिक जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। जीवन में प्रेम की दस्तक हो सकती है। यात्रा का योग बन सकता है। प्रकृति के किसी चमत्कार या संतान के जन्म से अपार प्रसन्नता मिलेगी। ध्यान व योग से उत्कर्ष को प्राप्त करें। शुभ अंक: 1 5 शुभ रंग: रेड एंड ब्लैक

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): जीवन में आमोद-प्रमोद का माहौल रहेगा, किंतु उससे कुछ मुश्किलें भी उत्पन्न हो सकती हैं। कोई आकर्षक अवसर मिलेगा व लक्ष्य प्राप्त करेंगे। कोई दुराग्रही व्यक्ति व्यावसायिक जीवन में आपको गलत दिशा में प्रवृत्त कर सकता है। खानपान व भावुकता के अतिरेक से बचें। गोपनीय योजना पर कार्य आरंभ करेंगे। सफलता हेतु प्रयासों में निरंतरता बनाएं। भाग्य साथ देगा व भौतिक लाभ मिलेगा। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। शुभ अंक: 15 शुभ रंग: मैरून

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): निजी संबंधों में नई उर्जा का संचार करेंगे। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खुशमिजाज रवैया लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। प्रेम संबंध की यादें भावुक करेंगी। पारिवारिक मामलों को लेकर संवेदनशील रहेंगे। कोई युवती या पुत्री स्वतंत्र निर्णयों की दिशा में आगे बढ़ेगी। सही उत्तर के लिए दिमाग के बजाय दिल की सुनें। अतिथियों का अचानक आगमन हो सकता है। वर्ष के अंत में यात्रा की योजना बनाएंगे। शुभ अंक: 15 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स

मीन (20 फरवरी – 20 मार्च): किसी अहम कार्य में दो लोगों का सहयोग मिलेगा व सफलता प्राप्त करेंगे। आपके व्यक्तिव में सहज आकर्षण है, जटिल परिस्थितियों से बाहर आएंगे। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा कायम रखेंगे व विरोधियों पर जीत प्राप्त होगी। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। भूमि, आवास या संपत्ति में निवेश कर सकते हैैं। स्वास्थ्य व खानपान पर ध्यान दें। न्याय, मूल्यों व प्राथमिकताओं के साथ खड़े होंगे। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: चेरी रेड

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *